दीप्ति शर्मा का ODI में खास 'शतक' पूरा, भारत के लिए चार महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं ये कारनामा

Deepti Sharma became the 4th Indian to take 100 wickets in ODI: वानखेड़े स्टेडियम में एक विकेट चटकाते ही दीप्ति शर्मा ने एक खास क्लब में एंट्री ले ली है।

Deepti Sharma Jhulan Goswami Neetu David Nooshin Al Khadeer

भारतीय महिला खिलाड़ी। (Social Media)

Deepti Sharma became the 4th Indian to take 100 wickets in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम मौजूदा समय में तीन मैचों की वनडे सीरीज के तहत आमने सामने है। सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (दो जनवरी) वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम की महिला ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक विकेट चटकाते हुए इतिहास रच दिया है। वह देश के लिए वनडे फॉर्मेट में 100 विकेट चटकाने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई हैं।

विज्ञापन

पहले स्थान पर देश की पूर्व महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का नाम आता है। झूलन ने वनडे फॉर्मेट में 2002 से 2022 के बीच भारत के लिए कुल 204 वनडे मुकाबले खेले। इस बीच उनके नाम 203 पारियों में 22.04 की औसत से 255 सफलताएं दर्ज हुईं। वहीं झूलन गोस्वामी के नाम वनडे फॉर्मेट में सात बार चार और दो बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा दर्ज है।

विज्ञापन

विज्ञापन

झूलन गोस्वामी के बाद दूसरे स्थान पर पूर्व महिला गेंदबाज नीतू डेविड का नाम आता है। डेविड ने भारतीय महिला टीम के लिए वनडे फॉर्मेट में 1995 से 2008 के बीच 97 मुकबलों में शिरकत की। इस बीच उन्हें 97 पारियों में 16.34 की औसत से 141 विकेट प्राप्त हुए।

तीसरे नंबर पर नूशीन अल खदीर काबिज हैं। नूशीन ने भारत के लिए 2002 से 2012 के बीच 78 मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच उन्हें 77 पारियों में 24.02 की औसत से 100 सफलता हाथ लगी है।

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा का वनडे करियर:

वहीं बात करें दीप्ति शर्मा के वनडे करियर के बारे में तो उन्होंने भारत के लिए अबतक कुल 86 मैच खेले हैं। इस बीच उनको 86 पारियों में 29.47 की औसत से 100 विकेट मिले हैं। दीप्ति के नाम वनडे फॉर्मेट में दो बार चार और दो बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ