Holkar Cricket Stadium Pitch Report, Indore Weather Forecast: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज (14 जनवरी) इंदौर स्थित होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित एंड कंपनी की कोशिश रहेगी कि वह इस मुकाबले में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर अपना मुहर लगाए। वहीं विपक्षी टीम इस मुकाबले को हर हाल में जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। मैच से पूर्व बात करें पिच की स्थिति और मौसम के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हो सकती है-
पिच रिपोर्ट:
होलकर स्टेडियम में अबतक टी20 फॉर्मेट के कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इस बीच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में खेलने वाली टीम को एक बार सफलता हाथ लगी है।
यह भी पढ़ें- IND Vs AFG: इंदौर में खेला जाएगा दूसरा T20 मैच, यहां कैसा है टीम इंडिया का Record
बल्लेबाजों के लिए होलकर का मैदान जन्नत माना जाता है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज है यानी गेंद के बल्ले से संपर्क होने के बाद सरपट वह पवेलियन की तरफ रुख करती है।
होलकर स्टेडियम में पहली पारी का औसत स्कोर 209 रन है। टीम इंडिया ने इस मैदान में अबतक कुल तीन टी20 मुकाबले खेले हैं। यहां उसे दो मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
मौसम:
मौसम विभाग की माने तो खिलाड़ियों को आज मोहाली जितनी ठंड का सामना नहीं करना पड़ेगा। होलकर स्टेडियम में मौसम के साफ रहने की पूरी उम्मीद है। मैच शुरू होने के दौरान तापमान 22 डिग्री के आस पास रह सकती है। वहीं समाप्ति के दौरान यह पांच डिग्री निचे तक गिर सकती है। यानी यह 17 डिग्री सेल्सियस के आस पास जा सकती है।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों की स्क्वॉड:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद और गुलबदीन नायब।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines