हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जिम्बाब्वे के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका, आईपीएल में मचाया था तहलका

IND vs ZIM: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी. वहीं उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे मैचों की सीरीज होनी है. जिसके बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

IND vs ZIM: भारतीय क्रिकेट टीम जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है. जिसके लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी हो सकता है. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए एक साथ ही टीम का ऐलान हो सकता है. बैक टू बैक सीरीज होने के कारण बीसीसीआई और भारतीय टीम के चयनकर्ता टी-20 टीम के कुछ स्टार खिलाड़ियों को जिम्बाब्वे के खिलाफ आराम दे सकते हैं. वहीं आईपीएल 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 3 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. 

रजत पाटीदार 

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही अब उन्हें टीम में मौका मिल सकता है. कप्तान श्रेयस अय्यर बैक टू बैक टी-20 और वनडे सीरीज खेलने वाले हैं. ऐसे में इस सीरीज में उन्हें आराम दिया जा सकता है. जिससे वो एशियन गेम्स और वनडे सीरीज से पहले आराम कर सके. ऐसे में अय्यर के बाहर होने पर नंबर 4 के लिए रजत पाटीदार का नाम सबसे ज्यादा लिया जा रहा है. पाटीदार लगातार अपनी टीमों के लिए रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं. 

रसिख सलाम डार  

तेज गेंदबाज रसिख सलाम डार ने भी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया है. रसिख सलाम डार को भी अब टीम इंडिया में मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर की तरह ही तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को भी बीसीसीआई आराम देना चाहेगी. जिससे वो वनडे फॉर्मेट के लिए पूरी तरह से फिट रहे. ऐसे में रसिख सलाम डार को भी टीम इंडिया में डेब्यू करने का बड़ा मौका मिल सकता है. फिलहाल टीम इंडिया का मुख्य फोकस आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 बना हुआ है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश के पास इतिहास रचने का मौका, ODI सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को शर्मसार करने को तैयार

सूर्यांश शेडगे

उभरते हुए तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को भी बड़ा मौका मिल सकता है. मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या की इंजरी के कारण नीतीश कुमार रेड्डी तीनों ही फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में रेड्डी को भी बीसीसीआई और भारतीय टीम मैनेजमेंट आराम देना चाहेगी. वहीं आईपीएल 2026 के फौरन बाद बीसीसीआई ने सूर्यांश शेडगे को इंडिया ए की टीम में भी मौका दिया था. इंडिया ए के लिए शेडगे गेंदबाजी भी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सच में है विराट-रोहित की जरूरत? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया सटीक जवाब!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola