हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारतीय स्पिनर साई किशोर की लगी 'लॉटरी', इंग्लैंड से आया बुलावा, खेलेंगे बैक-टू-बैक 6 मैच!

Sai Kishore: भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर अब इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलते हुए नजर आएंगे. किशोर ने छह मैचों की खास डील साइन की है. इससे पहले मानव सुथार भी इंग्लैंड की सरजमीं पर धमाल मचाते हुए दिखाई दिए थे.

विज्ञापन
साई किशोर को इंग्लैंड से बुलावा (Image: Instagram/saik_99)

Sai Kishore: भारतीय लेफ्ट आर्म स्पिनर साई किशोर को इंग्लैंड से बुलावा आ गया है. वो अब इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. बता दें कि साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और IPL 2026 में भी वो धमाल मचाने में सफल हुए. अब इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण पिचों पर उन्हें खुद को टेस्ट करने का सुनहरा मौका मिल रहा है. बता दें कि उन्होंने काउंटी में छह मैचों की डील साइन की है.

इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे साई किशोर

साई किशोर ने 2026 के काउंटी चैंपियनशिप सीजन के लिए ग्लूस्टरशर क्रिकेट क्लब के साथ छह मैचों की डील साइन की है. वो 20 अगस्त को वॉरसेस्टरशर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. हेड कोच जॉन लेविस ने 29 साल के साई को खास तौर पर अपनी टीम में इसलिए शामिल किया है, क्योंकि अब इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी अधिक मदद मिलेगी.

पहले भी काउंटी खेल चुके हैं साई किशोर

यह पहला मौका नहीं है, जब साई किशोर काउंटी चैंपियनशिप खेलेंगे. इसके पहले 2025 के सीजन में किशोर सरे का हिस्सा थे. उन्हें दो मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे. उन्होंने डरहम के खिलाफ 5 विकेट हॉल भी लिया था.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ENG vs IND 4th T20I: बिना एक पैसा खर्च किए फ्री में कहां और कैसे देखें LIVE मैच? जानिए पूरी डिटेल्स

कब-कब होंगे साई किशोर के मैच?

  • ग्लूस्टरशर vs वॉर्सेस्टरशर: 20 अगस्त – 23 अगस्त (चेल्टनहैम)
  • ग्लूस्टरशर vs डरहम: 27 अगस्त – 30 अगस्त (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
  • ग्लूस्टरशर vs डर्बीशायर: 2 सितंबर – 5 सितंबर (ब्रिस्टल)
  • ग्लूस्टरशर vs लंकाशायर: 8 सितंबर – 11 सितंबर (मैनचेस्टर)
  • ग्लूस्टरशर vs मिडिलसेक्स: 15 सितंबर – 18 सितंबर (ब्रिस्टल)
  • ग्लूस्टरशर vs केंट: 24 सितंबर – 27 सितंबर (कैंटरबरी)

मानव सुथार ने भी काउंटी में मचाया तहलका

टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने के बाद मानव सुथार को भी काउंटी खेलने का मौका मिला. उन्होंने वार्विकशर के लिए दो मैच खेले थे, जहां उन्होंने कुल 11 विकेट अपने नाम किए थे. अब साई किशोर भी कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 6,6,6,6,6… वैभव सूर्यवंशी के साथी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, MLC 2026 में 15 बाउंड्री लगाकर टीम को दिलाई एकतरफा जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola