6,6,6,6,6... वैभव सूर्यवंशी के साथी ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, MLC 2026 में 15 बाउंड्री लगाकर टीम को दिलाई एकतरफा जीत
Lhuan-dre Pretorius: वैभव सूर्यवंशी के राजस्थान रॉयल्स टीममेट लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने MLC में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. लुआन ने MI टीम के खिलाफ जोरदार शतक जड़ा.

Lhuan-dre Pretorius: मेजर लीग क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के साथी लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धमाल मचाया. वैभव और लुआन IPL में एक ही टीम से खेलते हैं. अभी प्रीटोरियस MLC 2026 का हिस्सा हैं और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने अब MI न्यूयॉर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाई. (Image: Instagram/sfounicorns and Instagram/rajasthanroyals)
लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने जड़ा शतक
2 / 6MINY के खिलाफ फिन एलन और लुआन ड्रे प्रीटोरियस बल्लेबाजी करने उतरे. दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी देखने को मिली. एलन के आउट होने के बाद लुआन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए. अपनी इस पारी में RR के स्टार बल्लेबाज ने 10 चौके और 5 छक्के जड़े. (Image: Instagram/mlc)
SFU को दिलाई 15.4 ओवरों में जीत
3 / 6MI न्यूयॉर्क ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए. जवाब में लुआन ड्रे प्रीटोरियस की पारी के दम पर SFU ने 15.4 ओवरों में ही 9 विकेट रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. (Image: Instagram/sfounicorns)
लुआन ड्रे प्रीटोरियस बने प्लेयर ऑफ द मैच
4 / 6अपने ताबड़तोड़ शतक के दम पर लुआन ड्रे प्रीटोरियस को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. SFU की ओर से कप्तान मैट शॉर्ट ने भी गेंद और बल्ले से योगदान दिया. हालांकि, प्रीटोरियस की पारी का मैच पर एक अलग ही प्रभाव था. (Image: Instagram/sfounicorns)
RR में साथ खेलते हैं वैभव और लुआन
5 / 6वैभव सूर्यवंशी और लुआन ड्रे प्रीटोरियस, दोनों ही राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी हैं. वो पिछले दो साल से RR का हिस्सा हैं और मैदान पर भी साथ खेलते हुए नजर आ चुके हैं. (Image: Instagram/lhuandre.pretorius27)
वैभव सूर्यवंशी से भी होगी बड़ी पारी की उम्मीद
6 / 6लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने शतक जड़ दिया है और अब उनके साथी वैभव सूर्यवंशी से भी इसी तरह की बड़ी पारी की उम्मीद रहने वाली है. वैभव ने भारत के लिए अब तक दो मैच खेले हैं और मात्र 27 रन बनाए हैं. अब इंग्लैंड के खिलाफ चौथे T20I में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. (Image: AI Generated)