Indian Royals vs Pakistan Panthers: मौजूदा समय में एशियन लीजेंड्स लीग 2026 खेला जा रहा है. जहां पर 2 अगस्त को भारतीय रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ. जहां पर भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन करके अंत में 2 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया के कप्तान नमन ओझा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. पाकिस्तान पैंथर्स की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 167 रन बनाए. जवाब में भारतीय रॉयल्स की टीम ने 17.3 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 170 रन बना दिए.
पाकिस्तान पैंथर्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान पैंथर्स की टीम को खराब शुरुआत मिली. याशिर भट को सिर्फ 6 रनों पर ही मनप्रीत गोनी ने पवेलियन भेज दिया. पाकिस्तान के कप्तान इमरान नजीर ने 29 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. उनके अलावा तौफीक उमर ने भी 27 गेंदों में 39 रन बनाए. वहीं इबरार अता ने भी 36 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली. अंत में याशिर शाह ने 10 रन जोड़े. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाया. इंडियन रॉयल्स के लिए सुबोध भाटी और शादाब जकाती ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. मनप्रीत गोनी और ऋषि धवन को भी 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के लिए आखिरी सीरीज साबित हो सकती है IND vs SL, पहले से ही दबाव में हैं हेड कोच
ऋषि धवन ने बल्ले से दिलाई जीत
168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन रॉयल्स की टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. कप्तान नमन ओझा सिर्फ 4 रन ही बना सके. अभिषेक जटोला ने 31 रन बनाए. सुबोध भाटी ने भी 29 गेंदों में 46 रनों की अहम पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर ऋषि धवन ने 33 गेंदों में अहम 50 रन ठोक दिए. अंत में अनुरीत सिंह ने 4 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाकर अपनी टीम को 2 विकेट से मुकाबला जीता दिया. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इरफान, अली राहत और याशिर शाह ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने बताया कैसे उनके पिता उन्हें करते हैं उत्साहित, क्रिकेट के लिए है उनका पैशन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
53 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines