Mumbai Emerging Team: इंग्लैंड के दौरे पर इस समय कई भारतीय टीम मौजूद है। मुख्य टीम के अलावा महिला टीम भी इंग्लिश दौरे पर ही है। अंडर-19 की टीम भी इंग्लैंड की सरजमीं पर तहलका मचा रही है। इसके अलावा कई भारतीय खिलाड़ी इस समय काउंटी टीमों में भी खेल रहे हैं। इसी के साथ मुंबई की इमर्जिंग टीम भी इंग्लैंड की एक टीम के खिलाफ खेल रही है। जहां पर उभरते हुए खिलाड़ी ने बल्ले के साथ तहलका मचा दिया है। इस बल्लेबाज ने लगातार 3 मैचों में शतक जड़ दिया है।
इंग्लैंड में चमका युवा भारतीय स्टार
मुंबई इमर्जिंग टीम के स्टार खिलाड़ी मुशीर खान इंग्लैंड में धमाल मचा रहे हैं। पहले दो मैचों में शतक जड़ने के बाद अब मुशीर ने शतकों की हैट्रिक पूरी कर दी है। तीसरा मुकाबला ऑफबोरो यूसीसीई के खिलाफ खेला गया। जहां पर उन्होंने 116 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। इस दौरान मुशीर ने 14 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। इस दौरे पर मुशीर सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि गेंद से भी कमाल कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में बेहद कम मुकाबले खेले मुशीर के पास खुद को साबित करने का बहुत बड़ा मौका था। जिसे उन्होंने पूरी तरह से मौका भुनाया है।
पहले 2 मुकाबले में भी चमके थे मुशीर
इंग्लैंड दौरे पर पहले मुकाबले में मुशीर खान ने नॉटिंघमशायर सेकंड इलेवन के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने 127 गेंदों में 123 रनों की पारी खेली थी। इस मुकाबले में भी मुशीर ने गेंद के साथ भी कमाल का प्रदर्शन करके 6 विकेट हासिल किए थे। वहीं दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 127 गेंदों में 125 रन बनाए थे। इस मैच में मुशीर ने कुल 10 विकेट भी झटके थे। जिसमें पहली पारी में 6 विकेट तो वहीं दूसरी पारी में 4 विकेट अपने नाम किया था। जिस अंदाज में मुशीर फिलहाल परफॉर्म कर रहे हैं अगर वो इसे घरेलू क्रिकेट में भी जारी रखते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया में भी मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न के मामले में FIR हुई दर्ज, पीड़िता ने जड़े गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines