9 चौके, 14 छक्के... UAE के बाद अब पाकिस्तान के धागे खोलेंगे वैभव सूर्यवंशी! इस दिन होगा IND vs PAK महामुकाबला

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप 2025 की शुरुआत में ही तबाही मचा दी. उन्होंने UAE के खिलाफ बड़े-बड़े शॉट लगाए और 171 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी में 14 छक्के और 9 चौके जड़े. अब पाकिस्तान के खिलाफ वैभव को खेलते हुए देखना सही मायने में खास रहने वाला है. दो दिन बाद ये मैच होगा.

Vaibhav Suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी पाक के खिलाफ करेंगे कमाल!

Vaibhav Suryavanshi: अंडर 19 एशिया कप 2025 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार रही है. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का बल्ला UAE के खिलाफ जमकर गरजा. उन्होंने 171 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने कुल 23 बाउंड्री इस मुकाबले में लगाई. वो शानदार टच में नजर आए और लग रहा है कि वो UAE की तरह ही पाकिस्तान के भी धागे खोलेंगे. बता दें कि अंडर 19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच भी मैच होने वाला है. इस मुकाबले में वैभव पर सभी की नजर रहेगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पाकिस्तान के खिलाफ भी मचाएंगे तहलका?

वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ 95 गेंदों में 171 रन की शानदार पारी खेली. वैभव दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन एक शॉट लगाने के चक्कर में वो क्लीन बोल्ड हो गए. वैभव इसी के साथ अंडर 19 एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. अब इस टूर्नामेंट में भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है.

विज्ञापन

14 दिसंबर 2025 को दुबई के ICC अकादमी ग्राउंड में दोनों देशों के बीच मैच होने वाला है. सीनियर मेंस एशिया कप में भारत ने तीन बार पाकिस्तान को हार थमाई थी. अब अंडर 19 भारतीय टीम भी बवाल मचाना चाहेगी. वैभव सूर्यवंशी तगड़ी फॉर्म में हैं और UAE की तरह ही पाकिस्तान के खिलाफ भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

ये भी पढ़ें:- पहली बार 400 पार, U-19 Asia Cup में वैभव सूर्यवंशी की बदौलत भारत ने बना डाला महारिकॉर्ड

विज्ञापन

पिछले दो महीने में वैभव सूर्यवंशी का तीसरा शतक

वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछले दो महीने शानदार रहे हैं. उन्होंने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में इंडिया A के लिए खेलते हुए UAE के खिलाफ 42 गेंदों में 144 रन की शानदार पारी खेली थी. उस पारी में उन्होंने 11 चौके और 15 छक्के जड़े थे. उन्होंने इसके बाद 2 दिसंबर 2025 को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार के लिए खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ 108 रन की नाबाद पारी खेली थी. अब उन्होंने UAE अंडर 19 टीम के खिलाफ शतक जड़ दिया है. वैभव सूर्यवंशी लगातार बड़े-बड़े स्कोर बना रहे हैं और पाकिस्तान के खिलाफ 14 दिसंबर को भी वो इसी तरह की पारी खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ