Indian Man Proposes his Girlfriend During BBL Live Match: बिग बैश लीग 2023 का 23वां मुकाबला आज (दो जनवरी) मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मेलबर्न में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स की टीम आठ विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के दौरान एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला, जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।
दरअसल, मैच के बीच जब एंकर लोगों से उनका अनुभव जानने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान एक शख्स अपनी महिला मित्र को शादी के लिए प्रपोज करने लगता है। सुखद भरी खबर यह रही कि उसकी महिला मित्र भी शादी के प्रस्ताव को मान जाती है और वहां उपस्थित हर एक शख्स खुशी से झूम उठता है।
यह भी पढ़ें- दीप्ति शर्मा का ODI में खास ‘शतक’ पूरा, भारत के लिए चार महिला खिलाड़ी कर चुकी हैं ये कारनामा
आपको जानकर हैरानी होगी कि यह शख्स कोई ऑस्ट्रेलियाई नहीं बल्कि एक भारतीय था। वहीं उसकी महिला मित्र भी इंडियन ही थी। मैच के दौरान युवक को मेलबर्न स्टार्स की टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया, जबकि उसकी महिला मित्र विपक्षी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स को सपोर्ट कर रही थी।
मैच की बात करें तो मेलबर्न में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम 14 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए क्विंटन डी कॉक सर्वाधिक 23 रन बनाने में कामयाब रहे।
मेलबर्न स्टार्स को मिली जीत:
वहीं मेलबर्न रेनेगेड्स द्वारा दिए गए 98 रन के लक्ष्य को मेलबर्न स्टार्स की टीम ने 12 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए थॉमस रोजर्स ने 34 गेंद में 42 रन की सर्वाधिक नाबाद पारी खेली।
रोजर्स के अलावा मध्यक्रम में कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 32 रन बनाए। इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैक्सवेल को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मैक्सवेल ने गेंदबाजी के दौरान तीन ओवरों में महज आठ रन खर्च करते हुए एक सफलता प्राप्त की थी।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
41 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
44 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines