MI Retain & Release Prediction: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने 14 मैच खेले और 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. पांड्या का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से खास नहीं रहा. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि IPL 2026 के बाद अब मुंबई इंडियंस में कुछ बड़े बदलाव होंगे. कुछ टॉप प्लेयर्स को रिलीज किया जा सकता है, वहीं कुछ रिटेन हो सकते हैं. अब भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि MI से कौन-कौन से खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं और किन पर भरोसा करके रिटेन किया जा सकता है.
IPL 2026 के बाद MI में होंगे बड़े-बड़े बदलाव!
मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और उनके लिए IPL 2026 सीजन समाप्त हो गया. हाल ही में क्रिकबज के शो में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग नजर आए. उनसे इसी बीच 10 खिलाड़ियों के MI में फ्यूचर के बारे में पूछा गया. होस्ट ने एक-एक करके नाम लिए और सहवाग ने बताया कि किन्हें रिलीज करना चाहिए, किन खिलाड़ियों को नहीं. उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन को रिटेन करने की बात कही. सहवाग का मानना है कि हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर देना. आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं:
- रोहित शर्मा – रिटेन
- हार्दिक पांड्या – रिलीज
- तिलक वर्मा – रिटेन
- सूर्यकुमार यादव – रिटेन
- रयान रिकेल्टन – रिटेन
- ट्रेंट बोल्ट – रिलीज
- दीपक चाहर – रिलीज
- शार्दुल ठाकुर – रिलीज
- शेरफेन रदरफोर्ड – रिलीज
ये भी पढ़ें:- 4.50 करोड़ का 1 विकेट! इन 5 ‘फ्लॉप’ गेंदबाजों ने IPL 2026 में टीमों का कराया है भारी नुकसान
IPL 2026 में MI के टॉप परफॉर्मर
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- रयान रिकेल्टन: 12 मैच, 448 रन (औसत – 40.73)
- तिलक वर्मा: 14 मैच, 359 रन (औसत – 29.92)
- नमन धीर: 14 मैच, 318 रन (औसत – 26.50)
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- अल्लाह गजनफर: 11 मैच, 15 विकेट (इकोनॉमी – 10.01)
- कॉर्बिन बॉश: 6 मैच, 12 विकेट (इकोनॉमी – 9.66)
- शार्दुल ठाकुर: 9 मैच, 12 विकेट (इकोनॉमी – 12.27)
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद MI छोड़ CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? आर अश्विन ने दिया सबसे बड़ा हिंट!
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines