Rohit रिटेन, Hardik रिलीज... IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में होंगे कौन-कौन से बदलाव? भारतीय दिग्गज ने की भविष्यवाणी

MI Retain & Release Prediction: IPL 2026 के बाद मुंबई इंडियंस में कुछ बड़े बदलाव किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है. कुछ बड़े खिलाड़ी रिलीज भी हो सकते हैं. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अनुमान लगाया है कि किन खिलाड़ियों को रिलीज और किन खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है.

MI Retain & Release Prediction

MI टीम को लेकर हुई भविष्यवाणी

MI Retain & Release Prediction: IPL 2026 से मुंबई इंडियंस का सफर खत्म हो गया है. इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने 14 मैच खेले और 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं. पांड्या का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से खास नहीं रहा. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि IPL 2026 के बाद अब मुंबई इंडियंस में कुछ बड़े बदलाव होंगे. कुछ टॉप प्लेयर्स को रिलीज किया जा सकता है, वहीं कुछ रिटेन हो सकते हैं. अब भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि MI से कौन-कौन से खिलाड़ी रिलीज हो सकते हैं और किन पर भरोसा करके रिटेन किया जा सकता है.

विज्ञापन

IPL 2026 के बाद MI में होंगे बड़े-बड़े बदलाव!

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई और उनके लिए IPL 2026 सीजन समाप्त हो गया. हाल ही में क्रिकबज के शो में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग नजर आए. उनसे इसी बीच 10 खिलाड़ियों के MI में फ्यूचर के बारे में पूछा गया. होस्ट ने एक-एक करके नाम लिए और सहवाग ने बताया कि किन्हें रिलीज करना चाहिए, किन खिलाड़ियों को नहीं. उन्होंने रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और रयान रिकेल्टन को रिटेन करने की बात कही. सहवाग का मानना है कि हार्दिक पांड्या और ट्रेंट बोल्ट जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर देना. आप नीचे पूरी लिस्ट देख सकते हैं:

विज्ञापन
  • रोहित शर्मा – रिटेन
  • हार्दिक पांड्या – रिलीज
  • तिलक वर्मा – रिटेन
  • सूर्यकुमार यादव – रिटेन
  • रयान रिकेल्टन – रिटेन
  • ट्रेंट बोल्ट – रिलीज
  • दीपक चाहर – रिलीज
  • शार्दुल ठाकुर – रिलीज
  • शेरफेन रदरफोर्ड – रिलीज

ये भी पढ़ें:- 4.50 करोड़ का 1 विकेट! इन 5 ‘फ्लॉप’ गेंदबाजों ने IPL 2026 में टीमों का कराया है भारी नुकसान

IPL 2026 में MI के टॉप परफॉर्मर

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • रयान रिकेल्टन: 12 मैच, 448 रन (औसत – 40.73)
  • तिलक वर्मा: 14 मैच, 359 रन (औसत – 29.92)
  • नमन धीर: 14 मैच, 318 रन (औसत – 26.50)

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • अल्लाह गजनफर: 11 मैच, 15 विकेट (इकोनॉमी – 10.01)
  • कॉर्बिन बॉश: 6 मैच, 12 विकेट (इकोनॉमी – 9.66)
  • शार्दुल ठाकुर: 9 मैच, 12 विकेट (इकोनॉमी – 12.27)

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद MI छोड़ CSK में शामिल होंगे हार्दिक पांड्या? आर अश्विन ने दिया सबसे बड़ा हिंट!

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ