Mahendra Singh Dhoni Meet Fans: मैदान की पिच पर कूल रहने वाले दिग्गज भारतीय क्रिकेटर निजी जिंदगी में भी बेहद शांत हैं। धोनी के चाहने वाले देश-दुनिया में लाखों की संख्या में हैं और उनके फैन्स का एक सपना होता है कि उनका फोटो माही के साथ हो। हालांकि, कई बार ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें कैप्टन कूल अपने फैन्स को बिना किसी रोक टोक के तस्वीरें खिंचवाते हैं। अब, एक बार धोनी ने अपने एक फैन्स की इच्छा को पूरी की है।
धोनी ने फैन्स को किया खुश
दरअसल, एक फैन्स ने पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के तस्वीरें पोस्ट की है। यह मुलाकात मुंबई से रांची की उड़ान के दौरान हुई, जहां धोनी रहते हैं। पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैन्स ने एक लंबा नोट भी लिखा है।
फैन्स ने लिखा भावुक नोट
फैन्स ने शनिवार, 23 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम आईडी (chandan20007) पर धोनी के साथ ली गई तस्वीरों को शेयर की है। फोटोज को पोस्ट करते हुए फैन्स ने लिखा, ”उनका घर एक किमी. से भी कम दूरी पर था जहां मैं 20 साल तक रहा। हमारे शहर का गौरव। उनके खेल का बहुत बड़ा प्रशंसक, फिर भी कभी उनसे मुलाकात नहीं हुई। लेकिन भगवान ने यह सब योजनाबद्ध तरीके से किया।”
प्रसंशक ने आगे लिखा, ”कौन जानता था कि आखिरी मिनट में आखिरी पंक्ति से दूसरी पंक्ति में सीट बदलना मेरे प्रशंसक जीवन के सबसे अच्छे ढाई घंटे साबित होंगे। उसने बताया कि मैंने अपनी सीट ले ली और बैठ गया। थोड़ी ही देर बाद मैंने एक परिचित आवाज सुनी जो मुझसे उसे अपनी खिड़की वाली सीट पर जाने देने के लिए कहा जा रहा था। फैन्स बताता है कि धोनी के साथ उसका मिलना सपने को सच होने जैसा था। उसने ये भी बताया कि धोनी और उसके बीच दो घंटे तक बातचीत हुई।
यह भी पढ़ेंः प्लेइंग 11 में अश्विन के चयन पर वसीम जाफर ने लिए मजे, शेयर की फनी मीम, देखें…
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
58 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines