प्लेइंग 11 में अश्विन के चयन पर वसीम जाफर ने लिए मजे, शेयर की फनी मीम, देखें...
Edited By Sumit Kumar

Wasim Jaffer on Ravichandran Ashwin
Edited By Sumit Kumar

Wasim Jaffer on Ravichandran Ashwin
Wasim Jaffer on Ravichandran Ashwin: शुक्रवार, 22 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भारत की प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन के चयन होने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने एक मजेदार मीम पोस्ट किया है। पूर्व क्रिकेटर ने जो मीम शेयर किया है, वह सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से प्रेरित है। क्रिकेटर पर फनी मीम शेयर करने के कुछ देर बाद ही पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स के बाढ़ आ गए।
दरअसल, लंबे समय बाद दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को भारतीय टीम में शामिल किया। अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में प्लेइंग 11 में जगह मिला। अब, इसी को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने सलमान खान की फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से प्रेरित एक मीम साझा किया है। मीम में ये बताने की कोशिश की गई है कि वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल देखते रह गए और अश्विन बाजी मार गए। अब, वसीम द्वारा शेयर किए गए मजेदार मीम पर फैन्स भी खूब मजे ले रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
#INDvAUS #CWC23 pic.twitter.com/agBNpaiMfK
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) September 22, 2023
वसीम जाफर द्वारा मीम शेयर करने के बाद एक्स यूजर्स अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाइल्डकार्ड एंट्री।” दूसरे ने लिखा, ”सच कहूं तो चोट उनकी सबसे बड़ी चिंता है।” एक अन्य ने लिखा, ”वसीम सर बेहतरीन मीम।”
पहले वनडे में रविचंद्रन अश्विन ने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट लिए। मैच में मोहम्मद शमी ने 5 विकेट, जडेजा और बुमराह को 1-1 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 276 रन बना पाई, जिसे भारत ने आसानी से चेज करते हुए मैच को अपने नाम कर लिया। बता दें कि, दूसरा वनडे मैच इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में 24 सितंबर को खेला जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: