Harmanpreet Kaur Statement on Win: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को दुबई में मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की टीम को 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया और फिर 8.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज की. इस एकतरफा जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की प्रतिक्रिया सामने आई है.
जीत पर क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर?
पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहद खुश नजर आईं. उन्होंने अपने गेंदबाजी अटैक की तारीफ की और बताया कि पाकिस्तान के खिलाफ डॉमिनेट करके उन्हें अच्छा लग रहा है. हरमनप्रीत ने कहा, ‘यह हमारे लिए काफी अहम मैच था. हम गेम के लिहाज से निर्दयी रहने की बात करते हैं और हमने कुछ ऐसा ही किया, जिससे मैं खुश हूं. सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्लान पर टिके रहे. उन्होंने पिच को अच्छे से समझा और इसके अनुसार गेंदबाजी की.’
हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा, ‘अपना स्टैंडर्ड ऊंचा रखना बहुत जरूरी है. हमें पता है कि यह टीम क्या कर सकती है. तीन विकेट गंवाने की जहां तक बात है, ऐसा हो सकता है. पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक तगड़ा है.’
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: टीम इंडिया की इन 3 गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान फेल, सिर्फ 55 रनों पर ही खत्म हुई पारी
फैंस को भेजा खास मैसेज
वुमेंस एशिया कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है. उन्होंने ग्रुप स्टेज के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की. उन्हें फैंस का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. हरमनप्रीत कौर ने इसी वजह से अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं इसे लेकर शुक्रगुजार हूं. मैंने कभी नहीं सोचा था कि हम इतना आगे आएंगे. हमें सपोर्ट करते रहिए. उम्मीद है कि हम इसी तरह से शानदार प्रदर्शन जारी रखेंगे.’
श्री चरणी बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की. भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ वह संघर्ष करती हुई नजर आईं. 18.1 ओवर में पाकिस्तान की टीम 55 रनों पर ऑलआउट हो गई. शेफाली वर्मा ने 3 ओवरों में 10 रन देकर 1 विकेट झटका, वहीं श्री चरणी ने 4 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और प्रेमा रावत ने 3 विकेट झटके. भारतीय महिला टीम के सामने सिर्फ 56 रनों का लक्ष्य था. उन्होंने 68 गेंद और 7 विकेट शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया और जीत दर्ज की. अपनी घातक गेंदबाजी के लिए श्री चरणी को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
ये भी पढ़ें:- IND W vs PAK W: 55 रनों पर सिमटी पाकिस्तान, भारत के खिलाफ करारी हार के बाद कप्तान फातिमा सना ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines