हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: 2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा, गेंदबाजी कोच ने बताया कारण

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर शुरुआती दो मैच अच्छे नहीं रहे हैं. सभी के मन में सवाल है कि वह तीसरा T20I खेलेंगे या नहीं. अब गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भुवी का सपोर्ट करते हुए इशारों में बता दिया है कि वह अगले मैच में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
भारतीय गेंदबाजी कोच ने भुवनेश्वर कुमार का सपोर्ट किया (Image: Instagram/Indiancricketteam)

Bhuvneshwar Kumar: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच हेमिलटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है और अब तीसरे मैच में जीत दर्ज करके वह सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. भुवनेश्वर कुमार के कमबैक को लेकर न्यूजीलैंड सीरीज में काफी हाइप थी. हालांकि, शुरुआती दो T20I मैचों में भुवी का प्रदर्शन निराशाजनक साबित हुआ है. वह महंगे साबित हुए हैं और दो मैचों में उन्होंने सिर्फ एक विकेट झटका है. अब उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने साफ कर दिया कि भुवी अगला मैच भी खेलेंगे.

भुवनेश्वर कुमार खेलेंगे तीसरा T20I मैच

मयंक यादव और प्रिंस यादव लगातार T20I क्रिकेट खेल रहे हैं. हालांकि, भुवनेश्वर कुमार की वापसी के बाद दोनों में से किसी एक को खेलने का मौका मिल रहा है. भुवनेश्वर की इकोनॉमी भारतीय गेंदबाजों के बीच सबसे ज्यादा रही है और वह लय में नजर नहीं आए हैं. इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट को भुवी पर भरोसा है. तीसरे T20I से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए मोर्ने मोर्कल ने भुवनेश्वर का सपोर्ट किया और यह बता दिया कि वह अगला मैच भी खेलेंगे. धीरे-धीरे ही वह लय प्राप्त करेंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके कमबैक से संवेदना है. 4 साल बाद उनकी वापसी से बहुत उम्मीद है. उन्होंने IPL में अच्छा प्रदर्शन किया. उनसे उम्मीद थी, जिस वजह से उनका चयन हुआ.’

मोर्कल ने आगे कहा, ‘उन्हें शेड्यूल के कारण ट्रेनिंग और तैयार होने के लिए सीमित समय मिला. हमें उनकी स्किल और अनुभव के बारे में पता है. अंत में आपको गेम का सम्मान करना होता है और आपको कुछ मैच खेलकर लय प्राप्त होती है. उन्हें टीम से जुड़ने के बाद मैसेज दे दिया गया था कि ज्यादा मत सोचिए, आप जैसे हैं, वैसे रहिए. उनसे उम्मीद जरूर रहती है, लेकिन हर गेम के साथ आप बेहतर होते हैं और लय प्राप्त करते हैं. लोगों के बारे में नहीं सोचते हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ईशान किशन फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? टीम इंडिया के पास ये 3 विकल्प

क्या होगी भारत की प्लेइंग 11?

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी बेहद सफल रही है और दोनों तीसरे T20I में ओपनिंग कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर भेजा जा सकता है. इसके बाद श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं. गेंदबाजी का भार अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और भुवनेश्वर कुमार संभाल सकते हैं. पिछले मैच के कॉम्बिनेशन के साथ ही टीम इंडिया 27 अक्टूबर को तीसरे T20I में उतर सकती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए तगड़ा झटका, तीसरे T20I से भी बाहर हुए ईशान किशन, BCCI ने दी बुरी खबर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola