हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2027 वनडे वर्ल्ड कप में रवींद्र जडेजा खेलेंगे या नहीं? कोच के बड़े बयान से खड़े हुए सवाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में रवींद्र जडेजा अपना दम दिखाएंगे. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए उनके लिए सीरीज काफी अहम है. अब बैटिंग कोच ने भी उनकी जगह को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन
जडेजा को लेकर आया बड़ा बयान (Photo: AI)

Ravindra Jadeja: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. आज यानी रविवार, 27 सितंबर को पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा के ऊपर टिकी हैं. रवींद्र जडेजा भी सीरीज का हिस्सा हैं. वो जनवरी के बाद पहली बार इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि जडेजा अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे या नहीं. इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने पक्की संभावना को नकार दिया है. उनकी जगह फिक्स नहीं लग रही है.

सीतांशु कोटक का बड़ा बयान

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले प्रेस-कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के बैटिंग कोच सीतांशु कोटक ने कई सवालों के जवाब दिए. उनसे जडेजा के फ्यूचर को लेकर भी सवाल पूछा गया. कोटक ने जडेजा की तारीफ की. उन्होंने कहा कि जडेजा का वनडे वर्ल्ड कप में खेलना कॉम्बिनेशन के ऊपर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा, “रवींद्र जडेजा दावेदारी में शामिल हैं. जब अक्षर पटेल नहीं थे तब उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में खेला था. मैं सलेक्टर नहीं हूं. इस वजह से ज्यादा कुछ नहीं कह सकता हूं. वो एक बढ़िया ऑलराउंडर हैं. हम सबकुछ देखेंगे. देखना होगा कि हमारे पास क्या कॉम्बिनेशन है. इसके हिसाब से ही फैसला लिया जाएगा. मेरे लिए अनुभव जरूरी है. विराट और रोहित की तरह जडेजा भी अहम हैं.”

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित-विराट की जोड़ी रच सकती है इतिहास, आज तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की जगह फिक्स नहीं

अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के ज्यादा मैच साउथ अफ्रीका में होंगे. वहां की तेज और उछाल वाली पिचें हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो मैनेजमेंट ज्यादा स्पिनर्स को नहीं खिलाना चाहेगा. दो स्पिनर या एक ऑलराउंडर को मौका दिया जा सकता है. जडेजा के साथ अक्षर पटेर और और वॉशिंगटन सुंदर भी दावेदार हैं. गौतम गंभीर वनडे में पटेल को खिलाना पसंद करते हैं. अक्षर ने खुद को साबित भी किया है. सुंदर पर भी भरोसा जताया गया है. गंभीर नए खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. इन चीजों को ध्यान में रखते हुए ये कहा जा सकता है कि अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की टीम में जडेजा की सीट अभी पक्की नहीं है.

वनडे में जडेजा का करियर

वैसे जडेजा ने वनडे में भारत के लिए कई उपयोगी पारियां खेली हैं. 210 मैचों में उनके नाम 2905 रन दर्ज हैं. वो 13 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका औसत 32.28 का रहा है. सबसे बड़ी बात है कि वो 232 विकेट ले चुके हैं. उनकी इकॉनमी 4.89 की रही है. 2 बार वो पांच विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs WI: पहले वनडे में केएल राहुल के पास इतिहास रचने का मौका, 35 रन बनाते ही 10 हजार रनों का आंकड़ा करेंगे पार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola