India Women vs England Women: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टेस्ट मैच के पहले ही दिन भारतीय टीम ने कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो किसी ने सोचा तक नहीं होगा। भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन सिर्फ 7 विकेट खोकर 410 रन बना लिया है। टीम इंडिया ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। भारत के 4 बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- INDW vs ENGW: हरमनप्रीत कौर का फिर से दोहराई पुरानी गलती, रन आउट से पुराना नाता
6 खिलाड़ियों ने किया 30 प्लस स्कोर
भारतीय टीम इस मुकाबले में काफी मजबूत दिख रही है। पहली पारी में भारत का स्कोर 500 के पार जाना लगभग तय माना जा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस पारी में सबसे बड़ी बात यह है कि 7 विकेट खोकर न सिर्फ 410 रन बनाया गया है, बल्कि एक भी बल्लेबाज ने शतकीय पारी नहीं खेली है। खिलाड़ियों का अधिकतम व्यक्तिगत निजी स्कोर 69 रन ही रहा है, फिर भी भारत ने 7 विकेट पर 410 रन बना दिया है। इस मैच में पूरी टीम का योगदान है, अभी तक भारत के कुल 4 खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारी खेली और 6 खिलाड़ियों ने 30 प्लस का स्कोर किया है। इस कारण से भारत यह कारनामा कर पाया। भारत ने इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड्स भी बना दिया है।
शुभा सतीश ने 76 गेंदों में 69 गेंदों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 68 गेंदों में 99 गेदों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 81 गेंदों में 49 रन बनाए और रन आउट हो गईं। यास्तिका भाटिया ने भी 88 गेंदों में 66 रन बनाए हैं। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 95 गेंदों में 60 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत टीम का स्कोर 410 पहुंच सका है।
ये भी पढ़ें:- IND Vs SA 3rd T20 Live Updates: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
बना दिया सबसे खास रिकॉर्ड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस पारी के साथ ही टेस्ट मैच के एक दिन में दूसरा सर्वाधिक स्कोर बना दिया है। भारतीय टीम से आगे इंग्लैंड की वह पारी है, जो आज से 88 साल पहले खेली गई थी। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैच के एक दिन में साल 1935 में न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 विकेट खोकर 431 रन बना दिया था। इंग्लैंड की 88 साल पुराने रिकॉर्ड के बाद अब भारतीय टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों का पूरी तरह से कब्जा दिखा है।
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
12 mins agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines