India Women vs Australia Women 1st ODI: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्टरेलिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करने वाली फोएबे लिचफील्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फोएबे लिचफील्ड ने बल्लेबाजी करते हुए 89 गेंदों पर 78 रनों की शानदार पारी खेली।
टीम इंडिया ने बनाए 282 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 282 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जेमिमा रोड्रिगेज ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान जेमिमा ने 7 शानदार चौके लगाए। इसके अलावा यास्तिका भाटिया ने 49, ऋचा घोष 21 और दीप्ति शर्मा ने भी 21 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया की करारी शिकस्त, ये रहे हार के बड़े कारण
46.3 ओवर में जीती ऑस्ट्रेलिया
282 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम ने 46.3 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफील्ड ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। इसके अलावा एलिसे पेरी 75, बेथ मूनी 42 और ताहलिया मैकग्राथ ने 68 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रेनुका सिंह, पूजा, दीप्ति और स्नेह राणा ने 1-1-1-1 विकेट अपने नाम किया।
टेस्ट मैच में हारने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने वनडे क्रिकेट में शानदार वापसी की है। मैच में भारतीय टीम की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही और सभी गेंदबाज विकेट के लिए तरसती दिखी। अब सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 30 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
28 mins agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
9 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
9 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
10 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
11 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
12 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
12 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines