हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज खास उपलब्धि, आज तक कोई टीम नहीं कर पाई ये कारनामा

India vs England Women Test Match: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने हासिल की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत।

विज्ञापन
Image Credit: Social Media

India vs England Women Test Match: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड पर एकमात्र टेस्ट मैच में 347 रनों से जीत दर्ज की है। इस मैच को जीतने के साथ टीम इंडिया ने ट्रॉफी को भी अपने नाम कर लिया है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम एक बेहद ही खास उपलब्धि हो गई है। टेस्ट क्रिकेट में ये भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।

क्यों है टीम इंडिया के लिए ये सबसे बड़ी जीत?

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम पर भारतीय टीम की ये सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के नाम था। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ इससे पहले 309 रनों से जीत हासिल की थी।

347 – IND-W vs ENG-W, मुंबई DYP, 2023

309- SL-W vs PAK-W, कोलंबो, 1998

188 – NZ-W vs SA-W डरबन, 1972

186 – AUS-W vs ENG-W, एडिलेड, 1949

185 – ENG-W vs NZ-W, ऑकलैंड, 1949

ये भी पढ़े:- INDW vs ENGW: इंग्लैंड पर अकेले भारी पड़ीं दीप्ति शर्मा, बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक में बरपाया कहर

इसलिए भी जीत के मायने बड़े

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये टेस्ट क्रिकेट में महज 6वीं जीत है और जीत जब इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिले तो उसके मायने और भी ज्यादा बढ़ जाते है। बीते दिनों पहले इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम को टी20 सीरीज में हराया था। जिसका बदला अब भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में ले लिया है।

दीप्ति ने निभाई जीत में अहम भूमिका

भारतीय टीम की जीत में ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई है। दीप्ति ने पहले शानदार बल्लेबाजी की और फिर उसके बाद गेंदबाजी में कमाल करके दिखाया। दीप्ति ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 9 विकेट हासिल किए। दीप्ति ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 4 विकेट हासिल किए।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें