IND vs ZIM: तीसरे T20I में नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 4 स्टार खिलाड़ी! कप्तान अय्यर बैठा सकते हैं बाहर

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीसरा T20I मैच खेला जाएगा. इस मैच में कुछ खिलाड़ियों को शायद खेलने का मौका न मिले और उन्हें बाहर बैठना पड़ सकता है. आइए ऐसे 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शायद तीसरे T20I से बाहर बैठ सकते हैं.

abhishek sharma prince yadav
1 / 6

Team India: भारत और जिम्बाब्वे के बीच T20I सीरीज का आखिरी मैच हरारे में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और अब वह तीसरा मैच जीतकर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. दूसरे T20I में जीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है. कुछ खिलाड़ी बाहर बैठ सकते हैं, वहीं कुछ को मौके के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. आइए उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

अभिषेक शर्मा ने पिछली 5 पारियों में मात्र 38 रन बनाए हैं. साफ तौर पर अभिषेक अभी संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें आराम दिया जा सकता है. प्रभसिमरन सिंह को लंबे इंतजार के बाद भारतीय T20I स्क्वाड में जगह मिली है और अब उन्हें एक मौका तो जरूर मिलना चाहिए. इसी वजह से अभिषेक की जगह प्रभसिमरन खेल सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे3 / 6

सूर्यांश शेडगे को पिछले दो मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है. शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी विकल्प प्रदान किया है. दोनों बेहद सफल भी रहे हैं. इसी वजह से सूर्यांश की जरूरत महसूस नहीं हुई है. तीसरे T20I में भी वह बाहर बैठ सकते हैं. (Image: ANI)

प्रिंस यादव

प्रिंस यादव4 / 6

प्रिंस यादव को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे T20I में चोट लगी थी. श्रेयस अय्यर ने लगभग कन्फर्म कर दिया है कि प्रिंस अब तीसरे T20I का हिस्सा बनते हुए नजर नहीं आएंगे. उनकी जगह अशोक शर्मा की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. (Image: Prince Yadav Instagram)

विज्ञापन

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे5 / 6

हर्ष दुबे को भी सूर्यांश शेडगे की तरह प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. ऐसा लग रहा है कि हर्ष को भी अभी इंतजार करना पड़ सकता है. अभी टीम के पास रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा के रूप में स्पिन गेंदबाजी के विकल्प मौजूद हैं. इसी वजह से दुबे को तीसरे मैच से भी बाहर बैठना पड़ सकता है. (Image: ANI)

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, मयंक यादव और यश ठाकुर. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन