हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी पहले ODI का खेल? जानिए कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम के मौसम का हाल

IND vs WI, 1st ODI Weather Report: तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा. सभी के मन में सवाल है कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा. आइए जानते हैं कि पहले वनडे में बारिश की कितनी संभावना है.

विज्ञापन
भारत-वेस्टइंडीज के बीच मैच में कैसा रहेगा मौसम? (Image: ANI)

IND vs WI, 1st ODI Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मैच होने जा रहा है. जुलाई 2026 के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक्शन में नजर आएंगे. इस मुकाबले के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह सीरीज वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालिफिकेशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है, वहीं टीम इंडिया इसे अगले टूर्नामेंट की तैयारी के रूप में देख रही होगी. तिरुवनंतपुरम के फैंस रोहित-विराट को देखने के लिए स्टेडियम आ रहे हैं. हालांकि, अगर बारिश हुई, तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. आइए तिरुवनंतपुरम के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

IND vs WI, पहले ODI में कैसा रहेगा मौसम?

AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम में आज सुबह बारिश होने की संभावना है. दिन भर आसमान काले बादलों से घिरा रहेगा. तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दोपहर 2 बजे मैच शुरू होगा. सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक बारिश की संभावना 43-51% के बीच है. इसके बाद वर्षा होने का चांस सिर्फ 20% या उससे कम है. साफ तौर पर बारिश होने की संभावना कम है. ऐसे में भारत-वेस्टइंडीज के बीच बिना किसी खलल के पूरा मैच देखने को मिल सकता है.

तिरुवनंतपुरम की पिच पर किसे मिलेगा सपोर्ट?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में मैच होने जा रहा है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मुख्य रूप से सपोर्ट मिलता है. शुरुआती ओवरों में नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को फायदा मिलता है लेकिन बाद में अगर बल्लेबाज सेटल हो गए, तो उन्हें आउट करना आसान नहीं होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘विराट और मैंने रिटायरमेंट का फैसला कर लिया था…’, रोहित शर्मा ने T20I से संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा

पिच पर हल्की घास होगी, जिस वजह से गेंद बल्ले पर आसानी से आएगी. तिरुवनंतपुरम के मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 247 रन है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम अगर 280-300 के बीच बना लेती है, तो जीत की संभावना बढ़ जाएगी. बाउंड्री 65-70 मीटर के बीच होगी, जिस वजह से बल्लेबाजी के लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान रहने वाला है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना बेहतर विकल्प रह सकता है, क्योंकि यहां चेज करना आसान होगा.

विज्ञापन

कहां देखें IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला ODI मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा. इंग्लिश, हिंदी और कुछ अन्य भाषाओं में इसका लाइव प्रसारण होगा. इसे जियोहॉटस्टार की ऐप और वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- IND vs WI: पहले ODI में जायसवाल बैठेंगे बाहर? कोच ने युवा खिलाड़ी के साथ ‘नाइंसाफी’ को लेकर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola