IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इस जीत में जहां यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की शतकीय साझेदारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं दूसरी ओर गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने भी कमाल किया। लेफ्ट हेंड के गेंदबाज ने मैच में 3 विकेट झटके हालांकि वे रन पर रोक नहीं लगा पाए। ऐसे में उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
अर्शदीप ने गेंद से बरपाया कहर
मैच में टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से अर्शदीप सिंह ने पॉवरप्ले में कहर बरपाया और शुरुआत में ही दोनों ओपनर्स को चलता कर दिया। अर्शदीप यहीं नहीं रुके उन्होंने अंतिम ओवर में 61 रनों पर खेल रहे शिमरोन हेटमायर का भी विकेट झटका।
https://twitter.com/FanCode/status/1690377710948999168
अर्शदीप ने अपने नाम किया शर्मनाक रिकॉर्ड
नई गेंद से शानदार स्पैल देने के बावजूद अर्शदीप सिंह ने पारी के आखिरी ओवर में रन लुटाए।अपने आखिरी ओवर में, पारी के 20वें ओवर में, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 17 रन दिए। शिमरोन हेटमायर का विकेट लेने के बावजूद उस महंगे ओवर ने उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज करा दिया।
इस खराब ओवर के चलते वे अब टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा खराब इकॉनमी (12.22) से गेंदबाजी करने वाले बॉलर बन गए हैं। इस सूची में उन्होंने जिम्बाब्वे के क्रिस एमपोफू को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी उन ओवरों के दौरान इकॉनमी दर 12.00 की है। मैच में अर्शदीप ने 4 ओवर में 9.5 की इकॉनमी से 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग और शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
53 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines