India vs West Indies 4th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 3 मैच खेले गए हैं. पहला मैच भारत ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की थी, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 250 रनों के बड़े टारगेट को अपने नाम करते हुए सीरीज को 1-1 से बराबर किया था. इसके बाद इंदौर में खेले गए तीसरे मैच को भारत ने 14 रनों से अपने नाम किया था और सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की थी. अब दोनों टीमों की निगाहें चौथे मैच पर टिकी हुई हैं.
कैसा है पिच का मिजाज?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. हैदराबाद की पिच आमतौर से पाटा है और यहां पर बल्लेबाज दिल खोलकर रन बनाते हैं. गेंद और बल्ले का सही संपर्क होता है और चौकों-छक्कों की बारिश होती है. इस मैदान पर हमेशा ही बड़ा स्कोर देखने को मिलता है. तेज गेंदबाजों के अलावा फिरकी गेंदबाजों की भी जमकर पिटाई होती है. इस मैदान पर रन बनाना काफी आसान है. ऐसे में बल्लेबाजों के लिए चांदी होने वाली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच भी इस मैदान पर बड़ा स्कोर बनते हुए दिखाई दे सकता है.
ये भी पढ़ें: जेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. दोनों प्लेटफॉर्म पर कमेंट्री का लुत्फ कई भाषाओं में उठाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार, भारत के खिलाफ की थी ये हरकत
हेड टू हेड में कौन आगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 34 टी-20आई मैच खेले गए हैं. भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है. भारत ने 22 मैच को अपने नाम किए हैं. इसके अलावा वेस्टइंडीज ने 11 मुकाबले में बाजी मारी है. दोनों टीमें अपने 35वें मुकाबले में अब आमने सामने होने वाली हैं.
भारतीय टीम की निगाहें जीत पर होंगी. भारतीय टीम मुकाबला जीतने के बाद सीरीज अपने नाम कर लेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम हर हाल में सीरीज को 2-2 से बराबर करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
संबंधित खबरें
4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
9 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
48 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines