IND vs WI, 4th T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच हैदराबाद में खेला जाएगा. हैदराबाद का मैदान काफी बड़ा है और यहां बल्लेबाजों को मदद मिलती है. इसी वजह से हैदराबाद में हमेशा ही हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है. फैंस भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20 मुकाबले में भी चौके-छक्कों की बारिश की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, सभी के मन में यही सवाल है कि कहीं बारिश इस मैच का मजा किरकिरा न कर दे. आइए हैदराबाद के मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.
IND vs WI मैच में कैसा रहेगा मौसम?
Accuweather की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20I मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा और बारिश की संभावना न के बराबर है. फैंस पूरे 20-20 ओवर का खेल होने की उम्मीद कर सकते हैं. बता दें कि मैच के दौरान तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मैच के दौरान आसमान में 10% काले बादल छाए रहेंगे. मैच में बरसात की संभावना सिर्फ 1% है.
हैदराबाद की पिच कैसी होगी?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे T20I मैच में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी. हैदराबाद की पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है और पिच एकदम फ्लैट होती है. इसी वजह से बड़े-बड़े शॉट्स आसानी से खेले जा सकते हैं. तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, वहीं पिच पुरानी होने के बाद स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है.
मैच के दौरान ह्यूमिडिटी (नमी) 64% होगी, जिससे संकेत मिलते हैं कि ड्यू का मैच में अहम किरदार रहेगा. दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाएगी. इसी वजह से टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: फ्री में कब और कहां देख पाएंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
कितने बजे शुरू होगा IND vs WI मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच शाम 7 बजे खेला जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित होगा और जियोहॉटस्टार पर भी यह मैच देखा जा सकता है. इसके अलावा डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मैच को फ्री में भी देखा जा सकता है.
भारत-वेस्टइंडीज का T20I में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I क्रिकेट में बड़ा इतिहास रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 34 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से भारत ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है. वेस्टइंडीज को सिर्फ 11 मुकाबलों में जीत मिली है. दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: वैभव IN, संजू OUT… चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, जीत के बावजूद होगा बदलाव?
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
10 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
11 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
11 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
12 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines