IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 3 मैच खेले गए हैं. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी है. अब चौथा मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं हैदारबाद में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार तापमान 33 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है, जबकि नमी 45 फीसदी रहेगी. हवा 11 KMPH की रफ्तार से चलने वाली है. दिनभर बादल छाए रहेंगे, जबकि कुछ समय के लिए धूप भी निकली रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार बारिश दखलअंदाजी नहीं देगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: तिलक वर्मा ने तीसरे टी-20 मैच में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, रोहित-विराट के खास क्लब में हुए शामिल
हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम की पिच आमतौर से बल्लेबाजों के लिए आसान मानी जाती है. यहां पर बैटिंग करना और बड़े-बड़े शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए आसान होता है. सपाट पिच होने के कारण यहां पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. इस पिच पर रनों का पीछा भी करना आसान है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी कर सकती है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए अब तक 2 मैच में 200 से अधिक रन एक टीम ने बनाए हैं.
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
कहां देखें मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले होगा. भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. वहीं मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर मुकाबले का लुत्फ कई भाषाओं में आप उठा सकते हैं.
टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.
संबंधित खबरें
'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
27 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
37 mins agoविराट का वीडियो देखकर बनाए 194 रन, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने खोला बड़ा राज
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा एमएस धोनी का महारिकॉर्ड, T20 कप्तानी में बने नंबर-1
1 hr agoअभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 hrs agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines