IND vs WI 3rd T20I Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में होने जा रहा है. श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है. पिछले मैच में वेस्टइंडीज ने एकतरफा अंदाज में टीम इंडिया को हरा दिया था और अब भारतीय टीम वापसी करके सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में यह मैच होने जा रहा है. पिछले दो T20I में बारिश का हल्का खतरा रहा है, लेकिन मैच पर इसका कोई असर नहीं रहा है. सभी के मन में सवाल है कि इंदौर का मौसम कैसा रहेगा. आइए भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे T20I मैच में मौसम के मिजाज पर एक नजर डालते हैं.
कैसा रहेगा IND vs WI मैच में मौसम?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे T20I मैच में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बता दें कि बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है. इंदौर का मौसम साफ रहने की पूरी उम्मीद है और काले बादल भी नहीं छाए होंगे. मैदान पर ओस पड़ने की संभावना बहुत अधिक है, जिस वजह से दूसरी पारी में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल हो जाएगा.
इंदौर की पिच पर किसे मिलेगा सपोर्ट?
अब तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में कुल 4 T20I मैच खेले गए हैं, जिनमें से दो मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. इस मैदान पर औसत रन रेट 9.85 प्रति ओवर है. इस पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलता है और मैदान छोटा होने के कारण काफी बाउंड्री लगती हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
रांची T20I में कुल 501 रन बने थे और कुछ ऐसा ही तीसरे मैच में भी हो सकता है. इस पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा लक्ष्य खड़ा करना एक अच्छा विकल्प रह सकता है. भारत और वेस्टइंडीज, दोनों के पास आक्रामक बल्लेबाज हैं, जिस वजह से हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.
इंदौर में हुए T20I मैचों के नतीजे कैसे रहे हैं?
इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पहला T20I मैच भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर 2017 में खेला गया था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 88 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. तीन साल बाद भारत और श्रीलंका के बीच होल्कर स्टेडियम में फिर से मैच हुआ. जनवरी 2020 में हुए इस मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी. साउथ अफ्रीका ने अक्टूबर 2022 में इंदौर में टीम इंडिया को 49 रन से हराया था. इस मैदान पर आखिरी T20I मुकाबला भारत और अफगानिस्तान के बीच जनवरी 2024 में हुआ था. भारत ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: दूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, श्रेयस-गंभीर लेंगे बड़ा फैसला?
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
7 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines