IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को होने वाला है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार हैं. वेस्टइंडीज की टीम मैदान पर लाज बचाने उतरेगी. विंडीज को पहले दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा है. अच्छे स्कोर के बावजूद वेस्टइंडीज को हार मिली. भारतीय बल्लेबाजों ने विंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ी दीं. तीसरे मैच में भी खूब रनों की बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव भी हो सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा तीसरा वनडे मैच?
वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अभी तक सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है. कुछ खिलाड़ियों ने शतक भी लगाए हैं. गेंदबाजी खास नहीं रही है. विंडीज का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाया है. देखना होगा कि तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के बॉलर्स कमाल कर पाएंगे या नहीं. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर कदम रखेंगे.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
फ्री में कहां देखें मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. अलग-अलग भाषा में फैंस कमेंट्री का मजा ले सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. मुकाबले को फ्री में भी देखा जा सकता है. डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर दर्शक फ्री में मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहां पर कोई शुल्क नहीं देना होता है. सिर्फ आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.
पहले दो मैचों में भारत की जीत
27 सितंबर को खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए. जवाब में भारत ने 41.4 में 2 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया. भारत की तरफ से शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतक लगाए. गिल ने 110 और विराट ने नाबाद 139 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरे वनडे में भी विंडीज को हार का सामना करना पड़ा. टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 405 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया. ऐसा लगा था कि वेस्टइंडीज की टीम जीत के साथ सीरीज में वापसी करेगी लेकिन ये नहीं हो पाया. भारत ने 43.3 में ही 2 विकेट खोकर 406 रन बनाकर मैच जीत लिया. रोहित शर्मा ने 101 और शुभमन गिल ने नाबाद 223 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines