हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: पहले वनडे मैच में कैसा रहेगा तिरुवनंतपुरम का मौसम? जानें बारिश बिगाड़ेगी खेल या फिर पूरा होगा मुकाबला

India vs West Indies 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा. मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है. ऐसे में आइए जानते हैं पहले मैच के दौरान यहां का मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
भारत और वेस्टइंडीज/ Image Source: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी हैं और अपने अभ्यास में लग गई हैं. भारतीय टीम की नजरें पहले मुकाबले को अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने पर होंगी. वहीं, वेस्टइंडीज भी पहले मैच में बाजी मारकर मेजबान टीम पर दबाव बनाना चाहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं पहले मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?

कैसा रहेगा मौसम?

तिरुवनंतपुरम में 27 सितंबर को बारिश होने की संभावना बेहद कम है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 15 फीसदी है. इसके अलावा नमी 77 फिसदी है और हवा 19 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. रविवार के दिन हल्की धूप देखने को मिल सकती है, जबकि ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. मौसम रिपोर्ट की मानें तो मुकाबले पर बारिश की दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में नेपाल ने किया बड़ा उलटफेर, अफगानिस्तान को 5 विकेट से चटाई धूल

विज्ञापन

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में हमेशा से ही मुकाबला कड़ा देखने को मिलता है. अब तक दोनों टीमों के बीच 142 वनडे मैच खेले गए हैं, हालांकि पलड़ा भारी भारत का ही है. भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मुकाबले में बाजी मारी है. 2 मैच टाई हुआ है, जबकि 4 मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकला है. वहीं, टी-20 की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 10 मैच को अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच रद्द हुआ है. भारतीय टीम फिलहाल दोनों ही प्रारूपों में वेस्टइंडीज से आगे है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्वार्टर फाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की टक्कर? मिला बड़ा संकेत

विज्ञापन

कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जाएगा. टीवी पर आप कई भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके अलावा मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर होगी. इस मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देखा जा सकता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच वनडे मैच की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola