IND vs WI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. 27 सितंबर को पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होगा. दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए तैयार हैं. शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया बवाल मचाने के लिए तैयार है. सबसे बड़ी बात है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी एक्शन में नज़र आएंगे. दोनों को मैदान पर देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मुकाबले हमेशा तगड़े और रोमांचक रहे हैं. टीम इंडिया का दबदबा देखने को मिला है. वेस्टइंडीज की टीम कई सालों से भारत में सीरीज नहीं जीत पाई है. विंडीज इस बार सूखा खत्म करना चाहेगी. आइए आपको बताते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे मुकाबले को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
कितने बजे और कहां देख पाएंगे पहला वनडे?
वेस्टइंडीज की टीम भी इस बार काफी तगड़ी लग रही है. टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच अपनी तरफ पलट सकते हैं. भारतीय टीम को सावधान रहना पड़ेगा. शाई होप अपनी कप्तानी में वेस्टइंडीज को जीत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवंतपुरम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर उतरेंगे.
इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में कमेंट्री का मजा फैंस ले सकते हैं. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी. इस मैच को दर्शक फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी देख सकते हैं. डीडी स्पोर्ट्स पर कोई फीस नहीं देनी होती है. सिर्फ आपके पास DD Free Dish का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका में यशस्वी जायसवाल की असिथा फर्नांडों से क्यों हुई थी खतरनाक लड़ाई? ध्रुव जुरेल ने बताया असली सच
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच कुल 142 वनडे मैच खेले जा चुके हैं. भारतीय टीम ने 72 मैचों में जीत हासिल की है. वेस्टइंडीज की टीम ने 64 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 4 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकला है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही है. भारतीय सरजमीं पर वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. भारत ने अपने घर में वेस्टइंडीज को 32 मैचों में हराया है. 2011 के बाद से विंडीज ने भारत में खेले गए 23 वनडे मैचों में से सिर्फ 5 में जीत हासिल की है.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स.
ये भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ी, देखें आंकड़े
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines