बल्लेबाजी में फेल होने के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 29 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. मोहम्मद सिराज ने कमबैक मैच में 3 विकेट अपने नाम किया.
पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करने के बाद अर्शदीप सिंह ने डेथ ओवरों में भी विकेट चटकाया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में बहुत आगे निकल गई है. यूएसए की टीम के हाथ से जीता हुआ मैच निकल गया है.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल ने अपने आखिरी ओवर में 2 विकेट निकाल करके मैच को मोड़ दिया है. एक समय मजबूत स्थिति में नजर आ रही यूएसए की टीम फंस गई है. संजय कृष्णमूर्ती 37 रन बनाकर तो वहीं हरमीत सिंह अपना खाता नहीं खोल सके.
यूएसए की टीम ने अच्छी पार्टनरशिप कर रही थी. उस समय वरुण चक्रवर्ती ने मिलिंद कुमार को 34 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही अब मैच में टीम इंडिया की एक बार फिर से वापसी हुई है.
---विज्ञापन---
यूएसए की टीम ने 10 ओवरों में सिर्फ 49 रन ही बनाए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया की पकड़ मैच में मजबूत हो गई है. हालांकि गेंदबाजों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा.
गेंद के साथ टीम इंडिया ने पावरप्ले को अपने नाम कर लिया है. 6 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर यूएसए की टीम सिर्फ 31 रन ही बना सकी. हालांकि अभी भी टीम इंडिया को शानदार गेंदबाजी करनी होगी. जिससे मैच बड़े अंतर से जीत सके.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया को चौथे ओवर में तीसरी सफलता मिल गई है. सलामी बल्लेबाज सैतेजा मुक्कमल्ला सिर्फ 2 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया मुकाबले में आगे निकल गई है.
यूएसए की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. सिर्फ 11 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया ने अमेरिका के 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. मोहम्मद सिराज के बाद अर्शदीप सिंह को भी विकेट मिला है. कप्तान मोनांक पटेल अपना खाता भी नहीं खोल सके.
---विज्ञापन---
यूएसए की टीम ने भी दूसरे ओवर में ही अपना पहला विकेट गंवा दिया है. एंड्रीस गौस सिर्फ 6 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने गेंद के साथ अच्छी शुरुआत की है.
यूएसए की टीम अब 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. टीम इंडिया के लिए पहला ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे हैं. वहीं यूएसए के लिए एंड्रीस गौस और सैतेजा मुक्कमल्ला बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया के जब सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हुए, तो उस समय कप्तान सूर्यकुमार यादव का जादू चला. सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम इंडिया को 20 ओवरों में 161 रनों तक पहुंचाया. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला. यूएसए के लिए शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट अपने नाम किया.
19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह का विकेट टीम इंडिया ने गंवा दिया है. अर्शदीप सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर शैडली वैन शल्कविक का शिकार बने हैं. शैडली वैन शल्कविक ने टीम इंडिया के खिलाफ 4 विकेट हासिल किए हैं.
---विज्ञापन---
यूएसए के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज फेल हो गए हैं. ऐसे समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक जड़ दिया है. हालांकि सूर्या को बचे हुए ओवरों में भी खेलना होगा.
टीम इंडिया नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए नजर आ रही है. उपकप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 14 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. ऐसे में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
---विज्ञापन---
टीम इंडिया ने 15.3 ओवरों में 104 रन बना लिए हैं. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान अक्षर पटेल को तेजी से रन बनाना होगा. जिससे टीम 150 रनों का आंकड़ा भारत पार कर सके.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने यूएसए के खिलाफ सरेंडर बोल दिया है. हार्दिक पांड्या सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर अकेले पड़ गए हैं.
---विज्ञापन---
भारतीय टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में नजर आ रही है. रिंकू सिंह 14 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. इस पारी के कारण टीम इंडिया फंस गया है. आधी टीम भारत की सिर्फ 72 रनों पर ही पवेलियन लौट गई है.
टीम इंडिया 10 ओवरों में सिर्फ 63 रन ही बना सकी है. रिंकू सिंह भी मैदान पर फंसे हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब अंत तक बल्लेबाजी करनी होगी. जिससे टीम इंडिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सके.
---विज्ञापन---
भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ मुकाबले में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. पावरप्ले के आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 3 बड़े झटके लगे हैं. तिलक वर्मा 16 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे, तो वहीं शिवम दुबे पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए हैं. शैडली वैन शल्कविक ने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया है.
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है. विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन 16 गेंदों में सिर्फ 20 रन बनाकर शैडली वैन शल्कविक का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया दबाव में नजर आ रही है.
---विज्ञापन---
IND vs USA T20I World Cup 2026 Highlight: टीम इंडिया आज आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने उतरी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में जोरदार टक्कर देखने को मिली. यूएसए की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना सकी. जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई.
---विज्ञापन---
बल्लेबाजी के दौरान अकेले पड़ गए कप्तान सूर्यकुमार यादव
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बेहद खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके. जिसके बाद इशान किशन ने 20 रन बनाए, तो वहीं तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली. सूर्या ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. कप्तान को बल्लेबाजी के दौरान दूसरे छोर से साथ नहीं मिला. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए. अमेरिका के लिए शैडली वैन शल्कविक ने 4 विकेट अपने नाम किए. हरमीत सिंह ने भी 2 विकेट हासिल किए. अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने 1-1 विकेट झटका.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: ‘तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक…’, वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान
---विज्ञापन---
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल
सिर्फ 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सिर्फ 13 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट अपने नाम किया. यूएसए के लिए मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए, तो वहीं संजय कृष्णमूर्ती ने भी 37 रनों की पारी खेली. अंत में शुभम रंजाने ने भी ताबड़तोड़ 37 रन बनाए. जिसके बाद भी यूएसए की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 132 रन ही जोड़ सकी और 29 रनों से मुकाबला हार गई. टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके तो वहीं अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को भी 2-2 विकेट मिले. जिसके कारण ही टीम इंडिया हारा हुआ मुकाबला जीत गई.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: USA के खिलाफ अर्धशतक ठोककर सूर्यकुमार यादव का बड़ा कारनामा, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
---विज्ञापन---