भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत ने स्कोर बोर्ड पर 300 रन लगा दिए हैं. भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने अर्धशतक जमाया. हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल सके. आइए जानते है पहले दिन का खेल कैसा रहा?
भारत ने बनाए 300 रन
पहले दिन भारत ने 85 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 300/5 रन बना दिए हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 53 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केएल राहुल ने 33 गेंदों में 18 रन बनाए. उम्मीद के मुताबिक दोनों बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. हालांकि इसके बाद मोर्चा देवदत्त पडिक्कल और कप्तान शुभमन गिल ने संभाला. पडिक्कल और गिल ने मिलकर शतकीय साझेदारी की. हालांकि इसके बाद गिल आउट हो गए. उन्होंने 108 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके अपने नाम किए. उन्होंने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भी शतकीय पारी खेली थी.
इसके बाद क्रीज पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. लेकिन अपनी 15वीं गेंद पर उन्हें पवेलियन रिटायर्ड हर्ट के रूप में लौटना पड़ा. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने काफी देर तक क्रीज पर समय बिताया. उन्होंने 83 गेंदों में 43 रनों का योगदान दिया और अर्धशतक से चूक गए.
ये भी पढ़ें: नाथन लायन का बड़ा कारनामा, 600 विकेट लेने वाले बने पांचवें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर जमे हुए हैं. जुरेल 21 गेंदों में 7 और जैन 5 गेंदों में 4 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन जुरेल से बड़ी पारी की उम्मीदें रहने वाली हैं. हालांकि पहले मैच में वह अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं. जैन अपना डेब्यू कर रहे हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह दूसरे दिन कैसी बल्लेबाजी करते हैं.
असिथा फर्नांडो ने झटके 3 विकेट
श्रीलंका की ओर से पहले दिन असिथा फर्नांडो सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. उन्होंने 16 ओवर में 46 रन खर्च कर 3 विकेट अपनी झोली में डाले. उनके अलावा लाहिरू कुमार ने 1 विकेट लिया. वहीं,केशरा नुवांथा को भी 1 विकेट मिला. दूसरे दिन श्रीलंकाई गेंदबाज भारत को जल्द से जल्द समेटना चाहेंगे.वहीं, भारतीय टीम एक विशाल स्कोर बनाना चाहेगी.
ये भी पढ़ेंं: IND vs SL: शुभमन गिल ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन, सचिन-सहवाग के एलीट क्लब में हुए शामिल