हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: क्या बारिश बिगाड़ेगी गॉल टेस्ट के चौथे दिन का खेल? मौसम की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें

IND vs SL Test Day 4 Weather Report: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा. इस मैच पर बारिश का साया रहा और मुकाबले का अब चौथा दिन भी इससे प्रभावित हो सकता है. आइए गॉल के मौसम का हाल जानते हैं.

विज्ञापन
गॉल का कैसा है मौसम? (Image: ANI)

IND vs SL Test Day 4 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दो मैचों की यह टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए किसी भी हालत में जीत की सख्त जरूरत है. हालांकि, गॉल टेस्ट पर बारिश का साया रहा है. तीन दिनों का खेल हो गया है और तीनों दिन बारिश ने खेल बिगाड़ा है. अब भारत-श्रीलंका के बीच इस टेस्ट मैच के चौथे दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. आइए गॉल के मौसम की नई रिपोर्ट पर नजर डालते हैं.

IND vs SL टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन बारिश की संभावना नजर आ रही है. पिछले तीन दिनों की तरह आज का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है. सुबह 10 बजे मैच की शुरुआत होगी और दोपहर 1 बजे तक बारिश की संभावना सबसे अधिक है. पूरे दिन लगभग 2 घंटे बारिश की संभावना जताई जा रही है. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आप नीचे हर घंटे बारिश की संभावना के बारे में जान सकते हैं:

  • सुबह 10 बजे: 56% बारिश की संभावना
  • सुबह 11 बजे: 49% बारिश की संभावना
  • दोपहर 12 बजे: 39% बारिश की संभावना
  • दोपहर 1 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • दोपहर 2 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • दोपहर 3 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • दोपहर 4 बजे: 20% बारिश की संभावना
  • दोपहर 5 बजे: 20% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका टेस्ट के चौथे दिन का खेल, जानिए LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स

विज्ञापन

चौथे दिन बल्लेबाजी करने उतरेगी टीम इंडिया

तीसरे दिन के अंतिम सेशन में भारत ने श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर दिया. इससे पहले कि टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी शुरू करने के लिए बल्लेबाजी करने आती, बारिश ने खलल डाल दिया. इसी वजह से मैच दोबारा शुरू नहीं हो पाया. अब चौथे दिन टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेगी. भारत के पास 178 रनों की बढ़त है और अब चौथे दिन वह इसे आगे बढ़ाकर श्रीलंका को बड़ा लक्ष्य देना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026 के लिए बांग्लादेश ने किया महिला टीम का ऐलान, निगार सुल्ताना को सौंपी कप्तानी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola