---विज्ञापन---

ध्रुव जुरेल को मिली गौतम गंभीर और मैनेजमेंट से चेतावनी, प्लेइंग 11 में जगह पर मंडरा रहा खतरा

Dhruv Jurel Warned: ध्रुव जुरेल ने पिछली 6 टेस्ट पारियों में कोई अर्धशतक नहीं लगाया है. टीम इंडिया में उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है. अब बताया जा रहा है कि उन्हें टीम मैनेजमेंट से चेतावनी मिल गई है.

---विज्ञापन---

Dhruv Jurel Warned: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. गॉल में दोनों देशों के बीच पहला टेस्ट खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा सवाल बना हुआ है. ध्रुव जुरेल लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं, वहीं सरफराज खान की वापसी हुई है. दोनों में से किसी एक को ही खेलने का मौका मिलेगा. ध्रुव जुरेल का रेड बॉल क्रिकेट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, जिस कारण उन पर दबाव है. रिपोर्ट के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने जुरेल को चेतावनी दे दी है.

ध्रुव जुरेल को मिली चेतावनी!

ऋषभ पंत टीम इंडिया के फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर हैं. इसी वजह से ध्रुव जुरेल अपने टेस्ट करियर में ज्यादातर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेले हैं. पिछली 6 टेस्ट पारियों में जुरेल एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवंबर 2026 में हुई टेस्ट सीरीज में जुरेल ने निराश किया था.

---विज्ञापन---

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट ने ध्रुव जुरेल को बता दिया है कि प्लेइंग 11 में अपनी जगह बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की सख्त जरूरत है. यह भी बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट इस बात से हैरान है कि ध्रुव जुरेल कम स्कोर पर आउट हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- MI के हेड कोच बनेंगे रोहित शर्मा? विराट कोहली पर नजरें… आर अश्विन ने ‘रो-को’ को लेकर किया बड़ा दावा

---विज्ञापन---

ध्रुव जुरेल का हालिया प्रदर्शन रहा है निराशाजनक

ध्रुव जुरेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में सिर्फ 19 रन बनाए थे. उन्होंने इंडिया A के लिए खेलते हुए श्रीलंका A के खिलाफ एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था. हालांकि, श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ हालिया वॉर्मअप मैच में जुरेल क्रमशः 1 और 17 रन बना पाए. जुरेल के हालिया प्रदर्शन के चलते 10 टेस्ट मैचों में उनका औसत गिरकर 34.14 हो गया है. सरफराज खान की स्क्वाड में वापसी के बाद जुरेल की जगह पर खतरा है. अगर वह श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में फेल हुए, तो सरफराज उनकी जगह ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की नई सीरीज पर BCCI ने दिया अपडेट, बांग्लादेश दौरे के लिए सरकार की अनुमति का इंतजार

---विज्ञापन---

First published on: Aug 14, 2026 08:19 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola