IND vs SL, Day 3 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बारिश का साया रहा है. इस टेस्ट के पहले दिन बारिश ने खलल डाला और दूसरे दिन का आधे से ज्यादा खेल बरसात के कारण नहीं हो सका. गॉल में मौसम का हाल अभी भी ठीक नहीं है और तीसरे दिन भी बारिश मजा किरकिरा कर सकती है. आइए जानते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की संभावना बहुत अधिक है. दिन में बारिश की संभावना 83% है और 78% आसमान बादलों से घिरा रहेगा. लगभग साढ़े तीन घंटे तक वर्षा हो सकती है. सुबह 10 बजे से भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू होगा. इसके बाद हर घंटे बारिश की संभावना कुछ इस प्रकार रहेगी:

---विज्ञापन---

  • सुबह 10 बजे: 51% बारिश की संभावना
  • सुबह 11 बजे: 47% बारिश की संभावना
  • दोपहर 12 बजे: 44% बारिश की संभावना
  • दोपहर 1 बजे: 48% बारिश की संभावना
  • दोपहर 2 बजे: 52% बारिश की संभावना
  • दोपहर 3 बजे: 45% बारिश की संभावना
  • दोपहर 4 बजे: 39% बारिश की संभावना
  • दोपहर 5 बजे: 34% बारिश की संभावना

ये भी पढ़ें:- The Hundred 2026: संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता फाइनल, जोस बटलर की कप्तानी में बने चैंपियन

अच्छी स्थिति में टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम दूसरे दिन के अंत तक 116 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना चुकी है. केएल राहुल ने 82 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की शानदार पारियां खेलीं. ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा. टीम इंडिया अच्छी स्थिति में है और अब उनका लक्ष्य अपनी गेंदबाजी के जरिए श्रीलंका को कम स्कोर पर रोकना होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश के खिलाफ भी ‘शर्मसार’, 2026 में ऑस्ट्रेलिया का रहा है बुरा हाल

---विज्ञापन---