India vs South Africa Test Day 2: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सेंचुरियन टेस्ट का दूसरा दिन खत्म हो गया है। फिलहाल मैच पर साउथ अफ्रीका की पकड़ मजबूत दिख रही है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 256 रन बनाए लिए। साउथ अफ्रीका की तरफ से डीन एल्गर 140 रन बनाकर क्रीज पर टिके हैं। इसके अलावा मार्को जानसेन 3 रन बनाकर नाबाद हैं।
पहले मैच में भारतीय टीम की जीत में अब साउथ अफ्रीका के डीन एल्गर दीवार बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। खराब रोशनी के चलते दूसरे दिन का खेल समय से पहले रोक दिया गया था। उसके बाद दूसरे दिन का समय पूरा हुआ। अब साउथ अफ्रीका के पास 11 रनों की बढ़त हो गई है।
भारत की गेंदबाजी नहीं रही ज्यादा खास
दूसरे दिन भारतीय टीम के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते हुए दिखाई दिए। हालांकि दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने 5 विकेट अपने नाम कर लिए। भारतीय टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने वाले प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को दूसरे दिन कोई विकेट नहीं मिला।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के साथ हुई बेईमानी? होम टीम और अंपायर पर क्यों लगा आरोप
दूसरे दिन 245 पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया
दूसरे दिन पूरी भारतीय टीम 245 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। केएल राहुल ने 133 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। सेंचुरियन के मैदान पर केएल राहुल का ये दूसरा शतक है। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में राहुल का ये आठवां शतक है। राहुल के अलावा विराट कोहली 38 और श्रेयस अय्यर ने 31 रनों की पारी खेली। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कागिसो रबाड़ा ने 5 विकेट अपने नाम किए।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
8 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines