India vs South Africa T20 Series Timing Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के मैच कितने बजे शुरू होंगे इसको लेकर अब कंफ्यूजन बन गया है। क्रिकबज के मुताबिक टाइम कुछ और है। वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफो इस सीरीज के मैचों का टाइम कुछ और बता रहा है। इसी कारण फैंस भी कंफ्यूज हैं। मीडिया में भी अलग-अलग टाइम को लेकर खबरें चल रही हैं। लेकिन बीसीसीआई की ऑफिशियल साइट पर शेयर किए गए शेड्यूल को मानें तो टाइमिंग कुछ और दिख रही है।
मैच के समय पर क्यों हो रहा कंफ्यूजन?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए पहले आई टाइमिंग की मानें तो पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होना था। जबकि दूसरा व तीसरा टी20 भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे शुरू होना था। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक मैच की टाइमिंग यही है। जबकि क्रिकबज और बीसीसीआई की वेबसाइट के अनुसार तीनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे और लोकल समय के मुताबिक शाम 6 बजे से शुरू होंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: टीम इंडिया की Playing 11 में होगा बड़ा बदलाव, पहले टी20 से बाहर होगा धाकड़ खिलाड़ी!
भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20- 10 दिसंबर (डरबन), रात 9.30 बजे IST
- दूसरी टी20- 12 दिसंबर (केबेरा), रात 9.30 बजे IST
- तीसरा टी20- 14 दिसंबर (जोहानिसबर्ग), रात 9.30 बजे IST
IND vs SA Series Schedule Timing (Screengrab BCCI TV)
यह भी पढ़ें:- श्रीसंत-गंभीर की लड़ाई में इरफान पठान की एंट्री, गौतम के पोस्ट पर लिख दी बड़ी बात
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एंडिल फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, जेराल्ड कोएट्जे, डोनोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, लिजाड विलियम्स।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
25 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
28 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप ने जड़ा शानदार अर्धशतक, वेस्टइंडीज का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines