India vs South Africa T20 Series: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर रविवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के टीम के साथ अफ्रीका नहीं पहुंचने की जानकारी मिली थी। वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज दीपक चाहर के पिता की खराब तबीयत के कारण उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। उसी बीच मेजबान टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है और उनका एक घातक खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर हो गया है।
कौन हुआ टी20 सीरीज से बाहर?
वर्ल्ड कप 2023 के दौरान साउथ अफ्रीका के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी पैर में चोट के कारण बाहर हो गए थे। उन्होंने सेमीफाइनल भी नहीं खेला था। वह अब बाएं पैर में चोट के बाद भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह होम टीम ने रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है। एनगिडी की जगह ब्यूरन हेंड्रिक्स को टीम में एंट्री मिली है। दो साल बाद हेंड्रिक्स के पास इंटरनेशनल मुकाबला खेलने का मौका है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: फिर बदला भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का समय, BCCI ने साफ की तस्वीर
टेस्ट सीरीज को लेकर होगा विचार
लुंगी एनगिडी को लेकर आईसीसी ने अपडेट जारी किया और रिलीज में खास जानकारी दी है। इसके मुताबिक उन्हें टी20 स्क्वॉड से तुरंत रिलीज करके मेडिकल टीम की देखरेख में भेजा गया है। एनगिडी को लेकर अब मेडिकल टीम के अपडेट का इंतजार रहेगा। इसके बाद ही देखा जाएगा कि वह महीने के अंत में शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में खेल पाएंगे या नहीं।
साउथ अफ्रीका का अपडेटेड टी20 स्क्वॉड
ऐडेन मारक्रम (कप्तान), ओटनाइल बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएट्जे (पहला व दूसरा टी20), डोनोवोन फेरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यान्सन (पहला व दूसरा टी20), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, ब्यूरन हेंड्रिक्स, एंडिल फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स।
यह भी पढ़ें- IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को हराकर किया विजयी आगाज, अब पाकिस्तान से होगा महामुकाबला
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines