IND vs SA: टेस्ट मैच से पहले डरे अफ्रीकी कप्तान, कहा- भारत के पास हैं आक्रामक गेंदबाज

India vs South Africa: कल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू हो जाएगा। इस मैच से पहले अफ्रीकी कप्तान को भारतीय टीम का खौफ सता रहा है।

India vs South Africa First centurion Test Match Temba Bavuma Statement

Image Credit- News 24

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कल यानी 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच सेंचुरियन टेस्ट खेला जाएगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का यह पहला मुकाबला होगा, जो कल दोपहर डेढ़ बजे से शुरू होने वाला है। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। भारत और साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने वाली है। भारत के पास साउथ अफ्रीका में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। इस सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा भारत से खौफ खा रहे हैं। टेम्बा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई ऐसी बातें कही है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कप्तान भारतीय टीम से खौफ खा रहा है।

‘भारत के पास अनुभवी बल्लेबाज’- टेम्बा

टेम्बा बावुमा ने कहा कि भारत एक मजबूत टीम है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में भारतीय टीम काफी मजबूत है। ऐसे में भारत के खिलाफ जीत दर्ज करना इतना आसान नहीं होगा। इसके लिए हमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के पास टेस्ट क्रिकेट का बहुत अनुभव है। इससे साफ है कि टेम्बा भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे घातक खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा भारतीय टीम अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी मैच नहीं जीत पाई है, हमारी पूरी कोशिश होगी कि हम इस रिकॉर्ड को बरकरार रख सकें।

‘भारत के गेंदबाज आक्रामक’- टेम्बा

टेम्बा ने कहा कि भारतीय टीम भी इसी कोशिश में खेलते उतरेगी कि वह साउथ अफ्रीका में अपना पहला टेस्ट सीरीज जीत सके। भारत के पास गेंदबाज भी काफी अच्छे हैं। उसकी गेंदबाजी मजबूत होने के कारण ही भारत एक बेहतर टीम है। इससे साफ है कि टेम्बा ने बता दिया कि अगर उसे भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला जीतना है, तो इसके लिए भारत के गेंदबाजों को संभलकर खेलना होगा। टेम्बा ने कहा कि जिस टीम की बल्लेबाजी इस मैदान को अच्छी तरह खेल सकेगी, वह टीम मैच को अपने नाम कर सकेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ