हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs SA: साउथ अफ्रीका पहुंची भारतीय टीम, सिर पर बैग उठाकर भागते दिखे खिलाड़ी! BCCI ने जारी किया वीडियो

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम अफ्रीका पहुंच चुकी है। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो जारी कर खिलाड़ियों की यात्रा दिखाई है।

विज्ञापन
Image Credit- Social Media

India vs South Africa: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी 20 मैचों की सीरीज, 3 ओडीआई और एक टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके लिए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच चुकी है। इस स्क्वाड में भारत के युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में अधिकतर युवा खिलाड़ी ही शामिल हैं। साउथ अफ्रीका में खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया है। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो भी जारी किया है।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘अगर रोहित और विराट खेलते हैं तो… ‘अब युवा खिलाड़ियों को लाना होगा, पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

सिर पर बैग लेकर क्यों भागे खिलाड़ी

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में सभी खिलाड़ियों की यात्रा को दिखाया गया है। सभी खिलाड़ी इस दौरे पर खूब मस्ती करते दिख रहे हैं। जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंची, तो वहां बारिश हो रही थी। इस दौरान खिलाड़ी अपने सिर पर बैग उठाकर भागते दिखे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद बस लेने के लिए खिलाड़ी खुद को भीगने से बचाने के लिए सिर पर बैग लेकर भागते दिखे। बता दें कि इस सीरीज की अगुवाई भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव करेंगे। ऐसे में सूर्या के लिए भी यह सीरीज किसी बड़े इम्तिहान से कम नहीं होगी।

ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर और श्रीसंत के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पूर्व तेज गेंदबाज ने VIDEO शेयर कर कहा- आज नहीं तो कल यह बात…

राहुल ने बताया टीम का गेम प्लान

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 12 दिसंबर को होगा, इसके बाद तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को होगा। वहीं, तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 17 दिसंबर को, दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को और तीसरा मुकाबला 21 दिसंबर को होने वाला है। इसके अलावा भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच खेलना है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि साउथ अफ्रीका की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल है, ऐसे में हम हर किसी को एक जैसा खेलने के लिए नहीं कह सकते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को स्वतंत्र छोड़ा जाएगा, ताकि वह अपने हिसाब से टीम के लिए योगदान दे सके।

(sweet-factory.com)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें