India vs South Africa 1st T20 Probable Playing 11: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलना शुरू करेगी। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। यह पहला मौका होगा जब विदेशी सरजमीं पर सूर्या कमान संभालेंगे। अभी पिछले हफ्ते उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से टी20 सीरीज जीतकर आई है। अब इम्तिहान है विदेशी सरजमीं पर। यहां टीम भी बदल गई है और शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा भी टीम में लौट आए हैं। ऐसे में प्लेइंग 11 में बदलाव संभव नजर आ रहा है।
रवींद्र जडेजा होंगे उपकप्तान
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरते हैं यह बड़ा सवाल होगा। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज का खेलना तय मान सकते हैं। यानी कुछ वो खिलाड़ी टीम से बाहर हो सकते हैं जो ऑस्ट्रेलिया सीरीज में टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: मैच के समय से Live Streaming तक, पढ़ें भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज से जुड़ी हर जानकारी
कौन होगा टीम से बाहर?
इस सीरीज में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर के लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ नए पार्टनर शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं। अगर दोनों खिलाड़ियों के बल्लेबाजी के तरीके की बात करें तो एक समान है। इस लिहाज से यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिल सकता है। यशस्वी और शुभमन अगर ओपनिंग करते हैं तो लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन भी बनेगा। यानी यशस्वी या रुतुराज में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- श्रीसंत-गंभीर की लड़ाई में इरफान पठान की एंट्री, गौतम के पोस्ट पर लिख दी बड़ी बात
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित Playing 11
शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
40 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines