---विज्ञापन---

IND vs SA: मैच से पहले टीम इंडिया के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल, फैंस का खींचा ध्यान, कौन है ये लड़की?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज डरबन में खेला जाएगा। इस बीच एक मिस्ट्री गर्ल काफी चर्चा में आ गई है।

India vs South Africa Mystery Girl: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले से पहले एक मिस्ट्री गर्ल चर्चा में आई है। रिंकू सिंह ने एक सेल्फी ली है, इस फोटो में भी इस मिस्ट्री गर्ल को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं आज से पहले भी कई बार यह मिस्ट्री गर्ल कभी महेंद्र सिंह धोनी, तो कभी रोहित शर्मा के साथ नजर आ चुकी है। इसके अलावा वह बीसीसीआई के सचिव जय शाह के साथ भी दिख चुकी हैं। ऐसे में फैंस को यह जानने की इच्छा हो रही है कि यह मिस्ट्री गर्ल कौन है। चलिए हम आपको बताते हैं कौन है यह लड़की जो हमेशा से भारतीय टीम के साथ दिखा करती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका में की हाथ रिक्शे की सवारी, मार्कराम के साथ खेला ‘Rock Paper Scissors’

कौन है यह मिस्ट्री गर्ल?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच से पहले भी यह मिस्ट्री गर्ल एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस मिस्ट्री गर्ल का नाम रजल अरोड़ा है, वह टीम इंडिया के साथ काम करती है। उसका पूरा नाम राजलक्ष्मी अरोड़ा है। वह भारतीय टीम में डिजिटल प्रोडक्शन का काम करती है, इसी वजह से हमेशा भारतीय टीम के साथ रहती है। सिर्फ भारतीय टीम में ही नहीं, बल्कि वह आईपीएल के दौरान भी टीम के साथ नजर आती है। सोशल मीडिया पर जो भी फोटो या फिर वीडियो पोस्ट किए जाते हैं, वह रजल अरोड़ा की निगरानी में ही की जाती है। रजल की टीम ही सोशल मीडिया पर फोटो या फिर वीडियो पोस्ट किया करती है। खिलाड़ियों के इंटरव्यू से लेकर जो भी वीडियो बीसीसीआई द्वारा शेयर किए जाते हैं, उसके पीछे भी रजल अरोड़ा का ही हाथ होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK U19 Asia Cup Live: भारत को लगा पहला झटका, अर्शिन कुलकर्णी 24 के स्कोर पर आउट, पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…

---विज्ञापन---

रजल अरोरा की करियर

बता दें कि रजल अरोड़ा ने अपनी करियर की शुरुआत कंटेंट राइटर के तौर पर शुरू किया था, लेकिन बाद में वह बीसीसीआई के साथ मिलकर काम करने लगी। अब वह लंबे समय से बीसीसीआई के साथ मिलकर काम कर रही है। रजल अरोड़ा भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच से पहले एक बार फिर वायरल हुई है। क्रिकेट फैंस उसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

First published on: Dec 10, 2023 12:32 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola