India vs South Africa Live Streaming: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच कल यानी 10 दिसंबर से सीरीज का आगाज हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला साउथ अफ्रीका के डरबन में खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय टीम भी साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है और जोरों-शोरों से तैयारी में जुट गई है। आप भी इस सीरीज का लुत्फ लेने के लिए तैयार हो जाइए। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीरीज काफी अहम है। चलिए आपको बताते हैं आप कैसे इस मैच का आनंद अपने घर बैठे ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 के नंबर वन गेंदबाज बनने के बाद Ravi Bishnoi का पहला बयान, पढ़ें किसे दिया इसका श्रेय…
जियो सिनेमा पर नहीं आएगा मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज, 3 वनडे मैचों की सीरीज और 1 टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले तो बताया जा रहा था कि मैच रात के 9:30 में शुरू होगा, लेकिन बाद में समय में बदलाव कर दिया गया। अब भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच टी20 मुकाबले शाम 7:30 से ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप भी अपना सारा काम निपटा का मैच का आनंद ले सकते हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज जियो सिनेमा पर दिखाया गया था, लेकिन भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज जियो सिनेमा पर नहीं दिखाया जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कहां देख सकते हैं मैच।
ये भी पढ़ें:- Australia ने तीनों फॉर्मेट के लिए नए Captain का किया ऐलान, Vice कप्तान भी बदल दिया
यहां देख सकेंगे मुकाबला
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच Disney+Hotstar पर आने वाला है। इसके अलावा अगर आप टीवी में मैच देखना चाहते हैं, तो स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। ऐसे में आपको मैच देखने के लिए अपनी जेब ढ़ीली करनी होगी। Disney+Hotstar के लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को होने के बाद दूसरा मैच 12 दिसंबर को और फिर तीसरा मैच 14 दिसंबर को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
25 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
43 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines