India vs South Africa 1st ODI: टी20 सीरीज के बाद अब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। जिसका पहला मैच वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिलने वाले है।
इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के हाथों में सौंपी गई है। वहीं इस सीरीज के लिए कई युवा खिलाड़ियों को टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। लिस्ट में रिंकू सिंह से लेकर रजत पाटीदार और साईं सुदर्शन का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित शर्मा CSK में आ गए तो…,’ चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी का पोस्ट वायरल; रितिका सजदेह के कमेंट पर भी चर्चा
1. रिंकू सिंह
टी20 क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला। ऐसे में उनके लिए वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का सुनहरा मौका होगा। हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में रिंकू सिंह ने कमाल का प्रदर्शन किया था। सीरीज के दूसरे मैच में रिंकू ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
2. साईं सुदर्शन
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए साईं सुदर्शन को भी पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है। आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले साईं सुदर्शन को पहले मैच में टीम इंडिया के लिए वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अभी तक साईं ने टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में अपना डेब्यू नहीं किया है। आईपीएल में साईं ने 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 507 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले हैं।
3. रजत पाटीदार
आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले रजत पाटीदार को भी पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। हालांकि उनको अपना डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद रजत को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है। आईपीएल में रजत पाटीदार ने 12 मैच खेले हैं जिसमे उन्होंने 404 रन बनाए है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए है।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
16 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
18 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
57 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines