India vs South Africa 2nd T20: भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच साउथ अफ्रीका के सेंट जॉर्ज पार्क क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत को अगर इस सीरीज पर कब्जा करना है, तो किसी भी सूरत में इस मुकाबले को अपने नाम करना होगा। सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था, ऐसे में सीरीज जीतने के लिए अगला दोनों मुकाबला ‘मस्ट विन’ मुकाबला होने वाला है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जिस प्रकार का खेल दिखाया था, इससे ऐसा लगता है कि भारत साउथ अफ्रीका को भी आसानी से धूल चटा देगा। लेकिन यह काम इतना आसान नहीं होगा, साउथ अफ्रीका के 4 ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत की जीत में रोड़ा बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पूर्व कप्तान की भारत दौरे से पहले दी इंग्लैंड को चेतावनी, कहा- तबाह हो जाओगे!
ऐडेन मारक्रम से रहना होगा सावधान
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज शाम साढ़े आठ शुरू होने वाला है। इस मैच में जीत दर्ज करने के लिए भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के 4 खिलाड़ियों से सावधान रहने की जरूरत है। अगर इन 4 खिलाड़ियों को नहीं रोका गया, तो भारत के लिए मुकाबले में जीत मुश्किल होगी। इस लिस्ट में पहले खिलाड़ी हैं साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडेन मारक्रम। स्टार बल्लेबाज मार्कराम ने आईसीसी विश्व कप 2023 में भी कमाल का प्रदर्शन किया था, टेम्बा बवुमा की अनुपस्थिति में मार्कराम को विश्व कप में कप्तानी करने का भी मौका मिला था। ऐसे में आज भारतीय टीम को मार्कराम से संभलकर रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli को गूगल ने दिया बड़ा तोहफा, खास लिस्ट में सचिन और धोनी जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे
हेनरिक क्लासेन भी कर सकते हैं खेल
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मिलन जब तक मैदान पर रहते हैं सामने वाली टीम के लिए मुसीबत बनी रहती है। वह अकेले ही पूरी टीम को जीत दिलाने की काबिलियत रखते हैं, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को मिलर की विकेट भी जल्दी चटकानी होगी। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी काफी खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह कई मुकाबले सिर्फ अपने दम पर जीता चुके हैं, ऐसे में भारत को क्लासेन का विकेट भी जल्दी से चटकाना होगा।
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines