Asian Games 2026: एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने के लिए फैंस उत्साहित थे. दोनों ही एशिया की दो सबसे बड़ी टीमें हैं. इसी वजह से लग रहा था कि वह अपने-अपने नॉकआउट मैच जीतकर फाइनल में जगह बना लेंगी. 20 सितंबर यानी आज इसका फैसला होना था. वुमेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मैचों का समापन हो गया और नतीजे उम्मीद अनुसार नहीं निकले. भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में मैच नहीं हो पाएगा.
नहीं होगा IND vs PAK महामुकाबला
एशियन गेम्स 2026 में पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए. पाकिस्तान महिला टीम ने बड़ा लक्ष्य सामने रखा था लेकिन श्रीलंकाई टीम ने 17.5 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट से इस मैच में जीत दर्ज की. श्रीलंका को कप्तान चमारी अथापथु की धमाकेदार बल्लेबाजी ने गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में पहुंचा दिया.
हार के बाद पाकिस्तान टीम गोल्ड और सिल्वर मेडल की रेस से बाहर हो गई. हालांकि, ब्रॉन्ज मेडल के लिए अभी भी वह दावेदारी पेश कर रही है. पाकिस्तान की हार के बाद ही भारत के खिलाफ उनका महामुकाबला होने की संभावना लगभग खत्म हो गई थी. बांग्लादेश और भारत के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में अगर टीम इंडिया हार जाती, तभी ब्रॉन्ज मेडल के लिए IND vs PAK मैच संभव हो पाता.
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, बुमराह-श्रेयस की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?
टीम इंडिया ने पहले बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और फिर गेंद से तबाही मचाई. भारतीय महिला टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. शेफाली वर्मा ने जोरदार शतक जड़ा. 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 81 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए नंदिनी शर्मा ने 3 विकेट, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट और श्री चरणी ने 2 विकेट अपने नाम किए. भारत ने 144 रनों से जीत दर्ज करके गोल्ड मेडल के लिए मैच पक्का किया.
फैंस को उम्मीद थी कि गोल्ड मेडल के लिए भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी. हालांकि, अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से होगा.
कब होगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल?
एशियन गेम्स में भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मैच खेला जाएगा. 22 सितंबर को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे यह बड़ा मैच शुरू हो जाएगा. फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर इस मैच का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- एशियन गेम्स 2026 में शेफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, छक्कों के मामले में भी बनाया महारिकॉर्ड
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines