
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11, बुमराह-श्रेयस की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Possible Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है. इस सीरीज के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम की जर्सी में खेलते हुए नजर आएंगे. एशियन गेम्स 2026 के कारण कुछ भारतीय खिलाड़ी ODI सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल समेत कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे. इसी वजह से सवाल है कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल और रोहित शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर 3 पर विराट कोहली आ सकते हैं, वहीं श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर खेल सकते हैं. केएल राहुल बतौर विकेटकीपर खेल सकते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और आकिब नबी के रूप में तीन ऑलराउंडर खेल सकते हैं. स्पिन गेंदबाजी का भार जडेजा और कुलदीप यादव पर होगा. तेज गेंदबाज के तौर पर गुरनूर बरार और प्रसिद्ध कृष्णा खेल सकते हैं. मोहम्मद सिराज को अपने मौके का इंतजार करना पड़ सकता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: