टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है। तिलक वर्मा के बल्ले से निकले चौके के साथ ही भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने यह पाकिस्तान को दूसरी बार चारों खाने चित किया है।
अगले दो ओवरों में जीत के लिए अब टीम इंडिया को सिर्फ 9 रनों की दरकार है। मैच पूरी तरह से मुट्ठी में है। पाकिस्तान की एक और हार तय है।
संजू सैमसन 17 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने हैं। संजू आज लय में दिखाई नहीं दे रहे थे। संजू को हैरिस रऊफ ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन की राह दिखा दी है।
15 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 3 विकेट खोकर 140 रन लग चुके हैं। तिलक 8 और संजू सैमसन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब जीत के लिए सिर्फ 32 रन 5 ओवरों में चाहिए।
अभिषेक शर्मा की 39 गेंदों में खेली गई 74 रनों की पारी का अंत हो गया है। टीम इंडिया ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। हालांकि, भारतीय टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है।
12 ओवर के बाद टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 117 रन लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा 37 गेंदों पर 68 रन बना चुके हैं। वहीं, तिलक एक रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
कप्तान सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं हैरिस रऊफ की गेंद पर सूर्या शॉट कहीं मारना चाहते थे, लेकिन गेंद गई कहीं और अबरार अहमद ने आसान सा कैच पकड़ लिया।
शुभमन गिल की 47 रनों की पारी का अंत हो गया है। 28 गेंदों की अपनी इस पारी में गिल ने जमकर धमाल मचाया। ब्रेक से आने के साथ ही पाकिस्तान की झोली में पहला विकेट आ गया है। फहीम अशरफ ने दिलाई है पहली सफलता।
100 रन स्कोर बोर्ड पर लग चुके हैं। अभिषेक 56 और गिल 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 ओवर के बाद स्कोर बोर्ड पर 101 रन लग चुके हैं। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने पूरी तरह से सरेंडर कर दिया है।
अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दुबई में रन बन नहीं रहे, लेकिन यहां चौके-छक्कों की बारिश हो रही है।
पावरप्ले में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने सिर्फ और सिर्फ पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ किया है। 6 ओवर में स्कोर बोर्ड पर 69 रन लग चुके हैं। अभिषेक 33 और गिल 35 रन बना चुके हैं।
गिल और अभिषेक शर्मा दुबई में रोके नहीं रुक रहे हैं। चौके-छक्कों की बरसात हो रही है। पाकिस्तान के गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर दिखाई दे रहे हैं।
शुभमन गिल रंग में लौट आए हैं और शाहीन अफरीदी के ओवर में दो चौके जमाते हुए 12 रन बटोर लिए हैं। टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 31 रन लग चुके हैं। गिल 11 गेंदों में 21 रन ठोक चुके हैं।
2 ओवर में ही टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड पर 19 रन लग चुके हैं। अभिषेक शर्मा 9 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने सिक्स के साथ शुरुआत की है। शाहीन अफरीदी पर दबाव बना दिया गया है।
फहीम अशरफ ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाते हुए पाकिस्तान के स्कोर को 20 ओवर के बाद 171 रनों पर पहुंच दिया है। यानी टीम को जीत के लिए 172 रन बनाने होंगे। अब यहां से कांटे की टक्कर होने वाली है। टीम इंडिया के गेंदबाज आज इस टूर्नामेंट में पहली बार लय में दिखाई नहीं दिए।
पाकिस्तान की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है। नवाज को अपनी लापरवाही के चलते रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है। नवाज 21 रन बनाकर चलते बने हैं।
क्यों पक्की हो गई है टीम इंडिया की जीत। पढ़िए।
शिवम दुबे से पारी का 18वां ओवर करवाने का फैसला टीम इंडिया को भारी पड़ा है। इस ओवर में कुल 17 रन आए हैं और फिर से मोंमटम पाकिस्तान की तरफ शिफ्ट हो गया है। स्कोर बोर्ड पर अब 146 रन लग गए हैं।
एक और कमाल का ओवर कुलदीप यादव द्वारा। 17 ओवर के बाद अब पाकिस्तान के स्कोर बोर्ड पर 129 रन लग गए हैं। कप्तान सलमान 11 और नवाज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Pakistan Highlights in Hindi: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान से मिले 172 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने हंसते-खेलते हुए 18.5 ओवर में चेज कर डाला टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों में 74 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। वहीं, शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन जड़े।
---विज्ञापन---
इससे पहले पाकिस्तान टीम ने फरहान द्वारा खेली गई 58 रनों की पारी के बूते 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 171 रन लगाए। फरहान के अलावा सैम अयूब ने 21 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार चारों खाने चित किया है।
---विज्ञापन---