IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है. पहला मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत की प्लेइंग-11 में एक बार फिर युवा वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिला है. वो बेंच पर ही बैठे रहेंगे. नितीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव को प्लेइंग-11 में खिलाया गया है. शिवम दुबे को भी टीम में जगह नहीं दी गई है.
वैभव सूर्यवंशी को टीम में नहीं मिली जगह
वैसे तो कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच से पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को अभी इंतजार करना होगा. उन्होंने बता दिया था कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ ही वो उतरेंगे. ऐसा ही देखने को मिला. वैभव को मौका नहीं दिया गया है. उन्हें अभी बेंच पर ही बैठे रहना पड़ेगा. ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा टीम में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे. खासतौर पर तिलक के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो, एक प्लेयर करेगा 4 साल बाद वापसी
तीन ऑलराउंडर करेंगे धमाल
प्लेइंग-11 में नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर और अक्षर पटेल को जगह मिली है. पहले कहा जा रहा था कि पटेल बाहर बैठ सकते हैं. न्यूजीलैंड की पिचों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस वजह से शिवम दुबे की जगह बन रही थी. मैनेजमेंट ने अक्षर के साथ ही जाने का फैसला किया है. नमन धीर के ऊपर सभी की नजरें रहेंगी. विंडीज के खिलाफ अंतिम मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी. उनके बढ़िया गेंदबाजी की उम्मीद भी का जा रही है.
भुवनेश्वर कुमार के ऊपर निगाहें
तेज गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार के ऊपर सभी की निगाहें टिकी हैं. लंबे समय बाद वो वापसी कर रहे हैं. अपनी स्विंग गेंदबाजी से वो कमाल कर सकते हैं. उनका साथ देने के लिए प्लेइंग-11 में अर्शदीप सिंह और मयंक यादव को खिलाया गया है. अर्शदीप अब फिट हो गए हैं. प्रिंस यादव की जगह मयंक को मौका दिया गया है. उनके ऊपर भी काफी जिम्मेदारी होगी.
पहले T20I के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर कुमार.
न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: क्या बारिश के कारण रद्द हो जाएगा भारत-न्यूजीलैंड पहला T20I मैच? जानें क्राइस्टचर्च के मौसम का ताजा हाल
संबंधित खबरें
अर्शदीप ने T20I क्रिकेट में पूरा किया खास 'शतक', एलीट क्लब में हुई एंट्री
2 hrs agoऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मचा हड़कंप, मेगन शूट पर लगा 2 मैचों का बैन
2 hrs agoभुवनेश्वर की वापसी पर रोहित शर्मा का पहला रिएक्शन, अक्षय खन्ना से की तुलना
3 hrs agoLIVE: भारत को मिला 226 रनों का लक्ष्य, ग्लेन फिलिप्स ने बनाए 82 रन
4 hrs agoIND vs NZ: पहले T20I मैच में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
5 hrs agoक्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला? जानिए मौसम का हाल
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
8 hrs agoआज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
9 hrs agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
16 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines