IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी है। वहीं रोहित के विकेट के बाद क्रीच पर उतरे विराट कोहली ने भी आते ही कीवी गेंदबाजों पर हमला बोल दिया है। कोहली भी तेजी से रन बना रहे हैं।
कोहली ने मारा करारा छक्का
विराट कोहली ने आते ही माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर करारा छक्का मारा। कोहली ने दूसरी ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज दिया, जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ तेजी से रन बना रहे हैं। इससे पहले वह दोनों ही वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।
https://twitter.com/rj_sarean/status/1617827321356095488?s=20&t=s5oRnCpKGIamTJoxR-RfCg
रोहित-गिल ने बनाया शतक
कीवी टीम के लिए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम का फैसला बिल्कुल भी सही नहीं रहा। भारतीय ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली। रोहित ने 101 रन बनाए तो शुभमन गिल 112 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन दोनों की शानदार शुरुआत के बाद भारतीय टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (w), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w/c), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines