IND vs NZ: सूर्या मांगे मोर...रोहित शर्मा की सेंचुरी पर सूर्यकुमार यादव ने दिया ये रिएक्शन, देखें वीडियो

IND vs NZ Rohit Sharma Suryakumar Yadav

IND vs NZ Rohit Sharma Suryakumar Yadav

नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने गदर मचा दिया। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। रोहित और गिल ने शानदार सेंचुरी ठोक क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। हालांकि शानदार बल्लेबाजी कर रहे रोहित 85 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक 101 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं गिल ने 78 गेंदों में 13 चौके-5 छक्के ठोक 112 रन बनाए। रोहित ने तीन साल बाद वनडे करियर में सेंचुरी ठोकी तो प्लेयर्स स्टेंड्स में बैठे सूर्यकुमार यादव समेत सभी खिलाड़ी खुशी से झूम उठे। सूर्या तो इतने खुश हो गए कि रोहित से डबल सेंचुरी की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ने की डबल सेंचुरी की मांग

जैसे ही रोहित ने एक रन लिया। स्टेंड्स में बैठे हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और सूर्यकुमार यादव तालियां बजाने लगे। इसके बाद सूर्या ने दोनों हाथों की अंगुलियां ऊपर कीं और डबल सेंचुरी जड़ने की डिमांड करने लगे। हालांकि रोहित को 101 रन बनाने के बाद 27वें ओवर की पहली ही गेंद पर माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/PoonamT83404236/status/1617841972525535232

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तानी दिग्गज को छोड़ा पीछे

रोहित ने इस शतक के साथ पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम वनडे करियर के 241 मैचों में 9782 रन हो गए हैं। जबकि यूसुफ के नाम 288 मैचों में 9720 रन बनाए थे। खास बात यह है कि रोहित शर्मा वनडे में तीन डबल सेंचुरी जड़ने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। रोहित ने वनडे में 264, 209 और नाबाद 208 रन जड़ने का कारनामा किया है। शायद यही वजह है कि रनों का अंबार लगा रहे रोहित से सूर्या ने स्पेशल डिमांड रखी।

रोहित शर्मा की शानदार सेंचुरी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ